{"_id":"6a17df5f95df934d8c052c89","slug":"haryana-bjp-state-president-archana-gupta-appointed-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अर्चना गुप्ता बनीं हरियाणा प्रदेश भाजपा की नई अध्यक्ष, मोहन लाल बडाैली की जगह नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अर्चना गुप्ता बनीं हरियाणा प्रदेश भाजपा की नई अध्यक्ष, मोहन लाल बडाैली की जगह नियुक्ति
Thu, 28 May 2026 11:53 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 28 May 2026 11:53 AM IST
सार
अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और महिला नेतृत्व को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
अर्चना गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा संगठन में बड़ा बदलाव किया है। मोहन लाल बडाैली को पद से हटाकर अर्चना गुप्ता को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी हाईकमान के इस फैसले को आगामी संगठनात्मक और राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और महिला नेतृत्व को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं, मोहन लाल बडाैली के कार्यकाल में संगठन विस्तार और चुनावी गतिविधियों को लेकर कई अहम अभियान चलाए गए थे।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। राजनीतिक जानकार इसे हरियाणा में भाजपा की नई रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं, खासकर ऐसे समय में जब पार्टी आगामी चुनावों और संगठनात्मक विस्तार की तैयारी में जुटी हुई है।

Haryana CM Nayab Singh Saini (@NayabSainiBJP) posts, "डॉ. @bjparchanagupta जी को भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी व माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के मार्गदर्शन… pic.twitter.com/C53GVUKVWv
— Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2026
विज्ञापन
भाजपा की ओर से जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। राजनीतिक जानकार इसे हरियाणा में भाजपा की नई रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं, खासकर ऐसे समय में जब पार्टी आगामी चुनावों और संगठनात्मक विस्तार की तैयारी में जुटी हुई है।
पानीपत की सेक्टर-24 की डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष बनने वाली दूसरी महिला हैं। इनसे पहले यमुनानगर की डॉ. कमला वर्मा प्रदेशाध्यक्ष रह चुकी हैं। डॉ. अर्चना गुप्ता पर अब तक प्रदेश महामंत्री का दायित्व था।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति का पत्र जारी किया। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि वे सबको साथ लेकर पार्टी को मजबूत बनाएंगी। पार्टी की नीतियों पर काम किया जाएगा।
डॉ. अर्चना गुप्ता खुद बेस्ट करने के साथ दूसरे से भी बेस्ट लेने की नीति पर काम करती हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को अपना काम बेहतर करना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की झिझक नहीं करनी चाहिए। वे अपना काम पूरा करेंगे तो तभी दूसरे से उम्मीद कर सकते हैं और दूसरा भी उनको देखकर बेहतर काम करेगा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति का पत्र जारी किया। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि वे सबको साथ लेकर पार्टी को मजबूत बनाएंगी। पार्टी की नीतियों पर काम किया जाएगा।
पानीपत के आट्टा गांव में जन्मी हैं अर्चना गुप्ता
डॉ. अर्चना गुप्ता का जन्म पानीपत के आट्टा गांव में हुआ। उनके दादा सूरजभान स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। जींद निवासी डॉ. अनिल गुप्ता के साथ उनकी शादी हुई। डॉ. अनिल गुप्ता बाद में पानीपत आकर रहने लगे। वे हैदराबादी अस्पताल में नौकरी करते हैं। डॉ. अर्चना गुप्ता का सेक्टर-11 में अर्चना डायग्नोस्टिक सेंटर हैं। वे सेंटर में खुद भी बैठती हैं।डॉ. अर्चना गुप्ता खुद बेस्ट करने के साथ दूसरे से भी बेस्ट लेने की नीति पर काम करती हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को अपना काम बेहतर करना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की झिझक नहीं करनी चाहिए। वे अपना काम पूरा करेंगे तो तभी दूसरे से उम्मीद कर सकते हैं और दूसरा भी उनको देखकर बेहतर काम करेगा।