{"_id":"671b4990f00d2e52840c39c5","slug":"gharaunda-mla-harvinder-kalyan-becomes-haryana-assembly-speaker-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Assembly Speaker: हरविंदर कल्याण बने विधानसभा अध्यक्ष, मनोहर के करीबी मिड्डा डिप्टी स्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Assembly Speaker: हरविंदर कल्याण बने विधानसभा अध्यक्ष, मनोहर के करीबी मिड्डा डिप्टी स्पीकर
Fri, 25 Oct 2024 03:21 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:21 PM IST
सार
हरियाणा विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर चुन लिए गए हैं। नए स्पीकर के तौर पर घरौंडा से विधायक हरविंदर कल्याण को चुना गया है। वहीं, जींद से विधायक कृष्ण मिड्डा को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा के नए अध्यक्ष हरविंदर कल्याण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा विधानसभा का 15वां सत्र आज से शुरू हो गया है। विधानसभा सत्र के दौरान नए स्पीकर और डिप्टी स्पीकर को भी चुना गया है। करनाल के घरौंडा से विधायक हरविंदर कल्याण हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। हरविंदर कल्याण ने कुर्सी ग्रहण करते हुए अपना पदभार संभाल लिया है। वहीं जींद से विधायक कृष्ण मिड्डा डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।
हरविंदर कल्याण तीसरी बार लगातार घरौंडा से विधायक बने हैं। रोड बिरादरी के होने के कारण हरविंदर कल्याण का इसलिए भी बनना तय माना जा रहा था क्योंकि जाति और भौगोलिक समीकरणों के दृष्टिगत भाजपा द्वारा गठित मंत्रिमंडल में रोड बिरादरी को अभी तक कोई स्थान नहीं मिला है।
सदन में हल्के फुल्के मूड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि स्पीकर महोदय मेरा सुझाव और अनुभव है कि इस सदन में दो आदमी महिपाल ढांडा और अनिल विज चुप रहेंगे तो सदन बिल्कुल सही चलेगा। उनकी इस बात पर सदन में मौजूद सभी लोग जोर जोर से हंसने लगे।
विज्ञापन
वहीं, डिप्टी स्पीकर के लिए यह भी कयास लगाया जा रहे थे कि भाजपा इस पद के लिए किसी पंजाबी विधायक को नियुक्त कर सकती है। पंजाबी समुदाय के 11 उम्मीदवार उतारे थे, इनमें से आठ उम्मीदवार जीत कर आए हैं। आठ पंजाबी विधायकों में से भाजपा ने सिर्फ अनिल विज को मंत्री को बनाया है। बाकी सात मंत्री रह गए हैं। ऐसे में भाजपा एक और पंजाबी को डिप्टी स्पीकर पद पर नियुक्त कर सकती है। इसके लिए दो नाम चल रहे थे, इनमें जींद के विधायक डा. कृष्ण लाल मिड्ढा और दूसरे यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा थे। अब डिप्टी स्पीकर का पद मिड्डा को दिया गया है। मिड्डा मनोहर लाल के करीबी हैं।