फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Employee organizations across the state will go on strike on July 20

Chandigarh-Haryana News: प्रदेशभर के कर्मचारी संगठन 9 जुलाई को हड़ताल करेंगे

विज्ञापन
पुरानी पेंशन, ठेका कर्मियों को नियमित करने, निजीकरण का विरोध आदि मुद्दे उठाए जाएंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। केंद्र व राज्य सरकार की मजदूर एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश के लाखों कर्मचारी व मजदूर 9 जुलाई को हड़ताल करेंगे। भारतीय मजदूर संघ (बीएसएस) को छोड़कर देश की अन्य सभी 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारी संघों की 100 से अधिक फेडरेशन ने संयुक्त रूप से हड़ताल का आह्वान किया है।

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि हड़ताल में हरियाणा में सभी प्रमुख कर्मचारी संगठनों के अलावा सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू), इंटक, एटक, एचएमएस व एआईयूटीयूसी से जुड़े कर्मचारी और मजदूर शामिल होंगे। हड़ताल के दाैरान 29 श्रम कानूनों को खत्म कर बनाए गए मजदूर विरोधी चार लेबर कोड को वापस लेने, सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण पर रोक, ठेका कर्मियों को नियमित करने, पीएफआरडीए एक्ट रद्द कर पुरानी पेंशन बहाली, 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन और रिक्त पदों को भर बेरोजगारों को रोजगार देने जैसे कई अहम मुद्दे उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed