फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Dense Fog in Haryana visibility lessens

हरियाणा में कोहरा बना मुसीबत: हिसार सहित कई जिलों में हल्की बारिश, तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे पहुंच

Sat, 11 Jan 2025 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Jan 2025 12:10 PM IST
सार

ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ी। वाहनों की रफ्तार 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही। न्यूनतम तापमान में कमी आई है।

विज्ञापन
Dense Fog in Haryana visibility lessens
सोनीपत में कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में शनिवार को भी कोहरा छाया रहा। हवा का प्रवाह थमने के बाद से लगातार दूसरे दिन कोहरा छाया हुआ है। शुक्रवार रात से ही कोहरा छा गया था, जो शनिवार सुबह गहरा गया। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग गई। कोहरे के कारण दृश्यता 10 मीटर तक सिमट गई। कोहरे के चलते नेशनल हाईवे समेत केजीपी-केएमपी पर भी वाहन रेंगते नजर आए।

विज्ञापन




शनिवार सुबह लोग सोकर उठे तो घना कोहरा छाया था। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने व हवा की गति धीमी पड़ने से वातावरण में कोहरा छा गया है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ी। वाहनों की रफ्तार 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही। न्यूनतम तापमान में कमी आई है।  न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री रहा, एक दिन पहले यह 6.6 डिग्री था।
विज्ञापन




मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे ठंड में इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जींद में सुबह धुंध से मिली राहत

जींद में शनिवार को सुबह धुंध से राहगीरों को राहत मिली। अधिकतम तापमान में गिरावट आई। इसके चलते तापमान अधिकतम 16 तो न्यूनतम 7 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान कम होने से ठंड भी ज्यादा हुई। मौसम में आद्रता 90 प्रतिशत तथा हवा की गति 11 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार ठंड के साथ धुंध से फिलहाल राहत नहीं  मिलेगी।  मौसम फिर से करवट लेगा। धुंध का असर दिन में कम तो रात को अधिक रहेगा।   



मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम फिर से करवट लेगा।  12 जनवरी को बादलवाई छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। रात के तापमान मे गिरावट आएगी। जबकि दिन के तापमान में इजाफा होगा। ठंड के साथ धुंध तथा कोहरा भी देखने को मिलेगा। फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार  मौसम परिवर्तनशील तथा शुष्क बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम करवट लेगा।

हरियाणा के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

हरियाणा में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के वजह से हरियाणा के कई शहरों में सुबह से तेज हवा चल रही है। इससे कुछ जगह से कोहरा हट गया है। हालांकि सोनीपत के आसपास के इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई है।



हरियाणा में सबसे ठंडा सोनीपत दर्ज किया गया है। इस इलाके में न्यूनतम तापमान 5.9 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को हरियाणा के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इससे तापमान में फिर से गिरावट पर दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने रविवार से फिर घने कोहरे की चेतावनी दर्ज की है।

गेहूं व सरसों की फसलों को होगा फायदा

उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार दोपहर को बारिश हुई। हल्की बारिश के बाद तामपान में गिरावट आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ जगह ओलावृष्टि हो सकती है। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।



मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार रात सक्रिय हुए एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिसे अरब सागर से नमी मिल रही है। फिलहाल यह विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इसके प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों और फिर मध्य व पूर्वी जिलों के 50 प्रतिशत हिस्साें में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश और एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है। इस विक्षोभ से प्रदेश के उत्तरी जिलों में बादल छाने व बिखराव वाली बूंदाबांदी हो सकती है। इस विक्षोभ का असर 11 व 12 जनवरी को रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आएगी। कोहरा छाने और शीत दिवस की स्थिति देखने को मिलेगी।

कई जिलों में शीत दिवस की स्थिति बनी, जिसमें हिसार, नारनौल व रोहतक आदि शामिल रहे। प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई और यह सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे पहुंच गया। वहीं औसत न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह सामान्य के बराबर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed