Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   DA for Haryana govt employees increased by three percent

हरियाणा: कर्मचारियों-पेंशनर्स को दिवाली तोहफा, सरकार ने बढ़ाया तीन प्रतिशत डीए; जानें कब मिलेगा बकाया?

Thu, 05 Nov 2026 10:34 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 05 Nov 2026 10:34 PM IST
सार

सरकार के आदेश के अनुसार, नवंबर महीने के वेतन और पेंशन के साथ बढ़ा हुआ डीए और डीआर दिया जाएगा। यह भुगतान दिसंबर में होगा।

विज्ञापन
DA for Haryana govt employees increased by three percent
डीए में बढ़ोतरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली से बड़ी राहत दी है। सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इससे डीए और डीआर 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है। 

विज्ञापन


बढ़ी हुई दरें एक जुलाई 2026 से लागू मानी जाएंगी। वित्त विभाग ने गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार इसका लाभ सातवें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के साथ पारिवारिक पेंशन लेने वालों को भी मिलेगा। कर्मचारियों के मूल वेतन और पेंशनर्स की मूल पेंशन के आधार पर बढ़े हुए महंगाई भत्ते की गणना की जाएगी।
विज्ञापन


जुलाई से अक्तूबर का बकाया जनवरी में मिलेगा 
सरकार के आदेश के अनुसार, नवंबर महीने के वेतन और पेंशन के साथ बढ़ा हुआ डीए और डीआर दिया जाएगा। यह भुगतान दिसंबर में होगा। जुलाई से अक्तूबर तक चार महीने का बकाया जनवरी 2027 में दिया जाएगा। यानी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़े हुए भत्ते का लाभ जुलाई से मिलेगा लेकिन इसका भुगतान अलग-अलग महीनों में होगा। यदि गणना में 50 पैसे या इससे अधिक की राशि आती है तो उसे अगले पूरे रुपये में गिना जाएगा। वहीं, 50 पैसे से कम की राशि को छोड़ दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed