{"_id":"6aec873851681582fa047aaa","slug":"shah-returned-after-delivering-a-speech-he-did-not-answer-eight-questions-congress-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1168420-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह भाषण देकर लौटे, आठ सवालों का जवाब नहीं दिया : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह भाषण देकर लौटे, आठ सवालों का जवाब नहीं दिया : कांग्रेस
विज्ञापन
फोटो -
कांग्रेस ने कहा- वोट चोरी, महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गृह मंत्री ने साधी चुप्पी
राहुल गांधी पर व्यक्तिगत हमले और 1984 के दंगे व बोफोर्स का जिक्र कर मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में राजनीतिक भाषण देकर लौट गए लेकिन पार्टी की ओर से उठाए गए आठ सवालों का जवाब नहीं दिया। कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी पर व्यक्तिगत हमले, 1984 के दंगे और बोफोर्स का जिक्र तथा घुसपैठियों के नाम पर ध्यान भटकाने से जनता के सवाल खत्म नहीं होंगे।
दत्त ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में वोट चोरी और मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर भाजपा ने जवाब नहीं दिया। चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति समिति से मुख्य न्यायाधीश को बाहर करने और चुनाव आयुक्तों को कानूनी संरक्षण देने के फैसलों पर भी गृह मंत्री चुप रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि तीन करोड़ घुसपैठियों का दावा किस आधिकारिक रिकॉर्ड पर आधारित है। साथ ही महिला पहलवानों के साथ 28 मई 2023 को हुई पुलिस कार्रवाई, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, फसल खरीद और भुगतान में देरी पर जवाब मांगा था।
प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में हत्या, फिरौती, गैंगवार और महिलाओं-बच्चों के खिलाफ अपराधों को लेकर कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपलब्धता और विदेश यात्राओं पर भी जवाब मांगा था। अब कांग्रेस गांवों और चौपालों तक जनसंपर्क कर रही है। उन्होंने कहा- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब भी हरियाणा आएंगे, कांग्रेस जनता के मुद्दों पर जवाब मांगती रहेगी।