फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress never did justice to OBC class: BJP

कांग्रेस ने कभी भी ओबीसी वर्ग के साथ न्याय नहीं किया : भाजपा

विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


चंडीगढ़। जातिगत जनगणना के लिए भाजपा ने पीएम मोदी के फैसले का स्वागत किया। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण ने प्रेस वार्ता में कहा कि- कांग्रेस ने कभी भी ओबीसी वर्ग के साथ न्याय नहीं किया। कांग्रेस ने सदा फूट डालो, राज करो के सिद्धांत पर वंचितों, गरीबों, दलितों को सरकार की योजनाओं से वंचित रखा।
पंचकूला में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया, ओबीसी मोर्चा देशभर में जातिगत जनगणना को लेकर एक अभियान चला रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। पीएम मोदी के जातिगत जनगणना के फैसले का राहुल गांधी श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि परिवार के तीन-तीन लोग प्रधानमंत्री रहे और कांग्रेस की 55 से 60 सालों तक सरकार रही तब जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराई गई। अंग्रेजों के समय में जाति को जोड़कर जनगणना की गई थी, लेकिन देश आजाद होने के बाद जवाहर लाल नेहरू ने प्रधानमंत्री बनते ही इसे रोक दिया। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी जातिगत जनगणना नहीं होने दी।
विज्ञापन

डॉ. लक्ष्मण ने कहा पीएम मोदी ने 2018 में ओबीसी समाज के आयोग को संविधानिक दर्जा दिया। पीएम मोदी ने 11 सालों में समाज हित में कई निर्णय लिए हैं। केंद्रीय विद्यालयों, सैनिक स्कूलों एवं राष्ट्रीय स्तर पर 27 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की तब जाकर ओबीसी समाज के बच्चे डाक्टर इंजीनियर बनने लगे हैं। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भी कांग्रेस पर ओबीसी समाज के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। इस मौके पर मंत्री राजेश नागर, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान, मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed