{"_id":"6890461aded1f27de900785b","slug":"cm-saini-delhi-visit-on-tuesday-syl-vivad-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कल दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम सैनी, SYL विवाद पर पंजाब से फिर करेंगे मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कल दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम सैनी, SYL विवाद पर पंजाब से फिर करेंगे मंथन
Mon, 04 Aug 2025 11:04 AM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:04 AM IST
सार
SYL विवाद को लेकर दिल्ली में मंगलवार को एक बार फिर पंजाब और हरियाणा सरकार के बीच मंथन होगा। इसमें केंद्र सरकार भी शामिल होगी। इसी को लेकर सीएम सैनी कल दिल्ली दौरे पर रहेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम नायब सैनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे. यहां वह दो महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे। पहली बैठक दोपहर 12:00 बजे हरियाणा भवन में प्रदेश के भाजपा सांसदों के साथ होगी, जिसमें केंद्र और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। दूसरी बैठक शाम 4:00 बजे सतलुज-यमुना लिंक (SYL) को लेकर केंद्र सरकार और पंजाब के साथ होगी।
विज्ञापन
SYL मुद्दे पर अहम बैठक
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछली बैठक में कहा था कि यदि पंजाब को रावी और चिनाब नदियों से पानी मिलता है, तो वे हरियाणा को पानी देने में सहयोग करेंगे। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने इस मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा की उम्मीद जताई थी, साथ ही जोर दिया था कि पंजाब और हरियाणा के बीच यह विवाद जल्द समाप्त होना चाहिए।
विज्ञापन
SYL नहर विवाद दशकों पुराना है, जिसका उद्देश्य सतलुज और यमुना नदियों को जोड़कर दोनों राज्यों के बीच जल का समान वितरण करना है। हरियाणा ने अपनी ओर का 92 किलोमीटर नहर निर्माण पूरा कर लिया है, जबकि पंजाब ने 122 किलोमीटर के निर्माण को बीच में ही रोक दिया। सुप्रीम कोर्ट ने 2002 में हरियाणा के पक्ष में फैसला सुनाया था, लेकिन पंजाब ने 2004 में जल समझौते को रद्द कर दिया, जिससे यह विवाद और जटिल हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: भारतीय महिला टीम का हुआ चयन, 10 में से 9 हरियाणा के खिलाड़ी