{"_id":"686d32e15fc909d8810771b9","slug":"cet-2025-haryana-state-staff-selection-commission-announced-dates-of-cet-26-and-27-july-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"CET-2025: हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने किया सीईटी की तारीखों का एलान, दो दिन चलेगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CET-2025: हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने किया सीईटी की तारीखों का एलान, दो दिन चलेगी परीक्षा
Tue, 08 Jul 2025 10:18 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 08 Jul 2025 10:18 PM IST
सार
हरियाणा के लाखों युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) की तारीखों का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
Haryana CET 2025 Registration
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे इंतजार के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने मंगलवार को सीईटी(संयुक्त पात्रता परीक्षा)-2025 की तिथि जारी कर दी है। 26 व 27 जुलाई को चार सत्रों में परीक्षा होगी। सुबह के सत्र में 10 बजे से 11.45 बजे और शाम के सत्र में 3.15 बजे से 5 बजे तक परीक्षा होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक्स पोस्ट कर परीक्षा की घोषणा की।
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र सिंह चाैहान के मुताबिक, सीईटी ग्रुप-सी की परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन यानि ओएमआर शीट आधारित होगा। परीक्षा में मल्टीपल ज्वाइस के प्रश्न ही पूछे जाएंगे। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी ताकि अभ्यर्थियों को भाषा संबंधी किसी प्रकार की असुविधा न हो। 100 अंकों की कुल परीक्षा की अवधि 1 घंटा 45 मिनट (105 मिनट) की होगी। इसमें अंतिम पांच मिनट पांचवें उत्तर विकल्प को भरने के लिए निर्धारित किए गए हैं। आयोग की तरफ से अभ्यर्थियों को जानकारी दी गई है कि परीक्षा केंद्र, तिथि, समय व सत्र संबंधी विवरण एवं सामान्य दिशा-निर्देशों के लिए आयोग की वेबसाइट www.hssc.gov.in पर समय-समय पर अपडेट अवश्य चेक करें। आयोग के सदस्य भूपेंद्र ने बताया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
13.48 लाख ने कराया है पंजीकरण
सीईटी के लिए 13,48,667 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, ऑनलाइन-आफलाइन बायोमैटि्रक्स, थंप इंप्रेशन, चेहरे की स्कैनिंग, क्यूआर कोड स्कैनिंग आदि के इंतजाम होंगे।
विज्ञापन
कुल 1684 परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। इन केंद्रों में एक सत्र में 4,73,415 परीक्षार्थी बैठक सकते हैं। जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में एक-एक नोडल अधिकारी भी तैनात करने की योजना है।
करीब 12 हजार पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। हर केंद्र पर 10 से 12 पुलिस कर्मी लगाए जाने की तैयारी की जा रही है।
सीएम ने कहा-बिना पर्ची-खर्ची रोजगार
सीईटी की परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा है कि बिना खर्ची-बिना पर्ची रोजगार, दे रही भाजपा सरकार ... प्रदेश के युवाओं से किया गया हर संकल्प हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी के तहत सीईटी-2025 ग्रुप सी परीक्षा 26 और 27 जुलाई को प्रदेशभर में आयोजित की जा रही है...।