{"_id":"687933e8fcb2d88a7601498c","slug":"candidates-will-not-face-any-problem-in-finding-the-examination-center-google-mapping-will-be-done-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-766111-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: परीक्षा केंद्र तलाशने में परीक्षार्थियों को नहीं होगी परेशानी, गूगल मैपिंग होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: परीक्षा केंद्र तलाशने में परीक्षार्थियों को नहीं होगी परेशानी, गूगल मैपिंग होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा केंद्रों से लेकर रात्रि ठहराव व बसों के मार्गों की लोकेशन की होगी गूगल मैपिंग
चंडीगढ़। सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) 2025 को लेकर सरकार की बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है। दिव्यांगों को उनके घरों से यात्रा की सुविधा देने से लेकर दूर से आने वाली महिला अभ्यर्थियों के रात्रि ठहराव की व्यवस्था होगी। यही कारण है कि प्रदेश में परीक्षा केंद्रों के साथ ही रात्रि ठहराव वाली धर्मशालाओं के साथ ही बसों के आवागमन वाले मार्गों की लोकेशन की गूगल मैपिंग की जाएगी। इस प्रक्रिया के बाद परीक्षा केंद्र और रात्रि ठहराव वाले स्थलों तक अभ्यर्थी आसानी से पहुंच सकेंगे।
प्रदेश में 26 और 27 जुलाई को चार सत्रों में सीईटी का आयोजन होगा। इस दाैरान एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना केंद्र) की सहायता ली जाएगी। प्रदेश में रोडवेज डिपो पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किए जाएंगे। परिवहन व्यवस्था के लिए डिपो के महाप्रबंधकों के साथ प्रदेश के सभी क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव संयुक्त रूप से बसों के रूट प्लान को तैयार करने में जुटे हैं। हरियाणा परिवहन निगम ने भी नाै बिंदुओं पर ब्योरा तैयार किया है, हालांकि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पूरी तरह से परीक्षा को लेकर निगरानी कर रहा है।
परीक्षार्थी बोले, प्रवेश पत्र आए तब करेंगे आवेदन
परीक्षार्थियों का कहना है कि बसों की बुकिंग को लेकर जो ब्योरा मांगा जा रहा है, उसमें परीक्षा केंद्र से जुड़े शहर का नाम पूछा जा रहा है। इसलिए परीक्षा केंद्र वाले शहरों का नाम पता चलने पर ही पोर्टल पर आवेदन करेंगे।