फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Anil Vij has returned to old ways after formation of new government, Ambala administrative officers on target

Haryana: नई सरकार के गठन के बाद से अपने पुराने तेवरों में लौटे अनिल विज, निशाने पर अंबाला के प्रशासनिक अधिकारी

Wed, 06 Nov 2024 10:15 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 06 Nov 2024 10:15 AM IST
सार

परिवहन मंत्री अनिल विज ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी सरकारी बस किसी भी प्राइवेट ढाबे पर खड़ी न मिले। साथ ही बिना नंबर के कोई भी वाहन सड़क पर नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
Anil Vij has returned to old ways after formation of new government, Ambala administrative officers on target
हरियाणा के मंत्री अनिल विज - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार के गठन के बाद से ही परिवहन और बिजली मंत्री अनिल विज अपने पुराने तेवरों में आ गए हैं। खासकर वह अंबाला के प्रशासनिक अधिकारियों को खुलकर निशाने पर ले रहे हैं। सोमवार को पंचकूला में लगे तीसरे पुस्तक मेले में विज की गैर हाजिरी भी कई सवाल उठा रही है। क्योंकि कार्यक्रम के आयोजकों में बिजली विभाग भी शामिल था, लेकिन इस कार्यक्रम में केवल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए। प्रोटोकाल के तहत निमंत्रण नहीं देने के चलते विज कुछ बिजली अधिकारियों से नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक विज ने इस संबंध में खुलकर कुछ नहीं कहा है।

विज्ञापन


अनिल विज अपनी बेबाकी और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। वे प्रोटोकाॅल पसंद करने वाले नेता हैं और अपने विभागों में किसी का दखल पसंद नहीं करते। मनोहर सरकार में पूर्व डीजीपी मनोज यादव, आईपीएस संगीता कालिया, स्वास्थ्य विभाग की पूर्व महानिदेशक डॉ. सोनिया खुल्लर से उनकी तकरार किसी से छिपी नहीं है। मनोहर लाल के स्थान पर नायब सिंह सैनी को मार्च 2023 में जब सीएम बनाया गया तो वह मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुए। इस बार वह सीएम के बाद दूसरे नंबर के मंत्री हैं।
विज्ञापन


सोमवार को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में मंत्री अनिल विज की अनुपस्थिति ने सभी को चौंकाया। सूत्रों का दावा है कि विज की अनुपस्थिति के लिए आयोजकों का आमंत्रण प्रोटोकॉल का उल्लंघन जिम्मेदार है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में आमंत्रित करने को लेकर फोन किया गया था, लेकिन विज पहले ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक तय कर चुके थे। चर्चा है कि बिजली विभाग में तैनात कुछ अधिकारी विज के राडार पर आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना नंबर वाहन और निजी ढाबों पर खड़ी होने वाली सरकारी बसों पर कार्रवाई के आदेश

परिवहन मंत्री अनिल विज ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी सरकारी बस किसी भी प्राइवेट ढाबे पर खड़ी न मिले। साथ ही बिना नंबर के कोई भी वाहन सड़क पर नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा कोई भी वाहन ऐसा पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने राज्य के सभी महाप्रबंधक (जीएम) को प्रतिदिन बस स्टैंड चैक करने और प्रदेश में बिना परमिट के चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने कहा- प्रदेश के सभी बस स्टैंडों पर पीने के पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई, यात्रियों के बैठने के लिए बेंच, लाइट व पंखों समेत अन्य रखरखाव के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। साथ ही खाने-पीने की वस्तुओं की प्रतिदिन जांच करवाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस प्रकार से रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए कैंटीन बनाई हुई है, उसी के तर्ज पर प्रदेश के बस स्टैडों पर कैंटीन बनाने की संभावनाएं तलाशी जाए ताकि बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को बेहतर व्यवस्थाएं दी जा सकें।

हर सड़क पर लगाए जाएं स्पीड बोर्ड
दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी मंत्री विज ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश की हर सड़क पर स्पीड बोर्ड लगाने और दुर्घटना होने वाले स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग के कर्मचारियों की सैलरी समय पर मिले। इसके साथ ही विभाग में किसी भी कर्मचारी व अधिकारी की पदोन्नति नहीं रुकनी चाहिए। बस ड्राइवर व कंडक्टर की फिटनेस के लिए एक नीति तैयार की जाए, जिसमें उनकी फिटनेस से संबंधित नियम बनाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed