फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Amar Ujala Teachers' Felicitation Ceremony

अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह: मंत्री ढांडा बोले- अब सरकारी पुरस्कारों के चयन में बच्चों की भागीदारी

Sun, 06 Sep 2026 11:08 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 06 Sep 2026 11:08 PM IST
सार

समारोह में शिक्षा मंत्री ने 109 शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षकों में खासा उत्साह नजर आया। कई शिक्षक शिक्षा मंत्री के साथ सेल्फी लेना चाहते थे। मंत्री ने भी किसी को निराश नहीं किया और शिक्षकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

विज्ञापन
Amar Ujala Teachers' Felicitation Ceremony
शिक्षक सम्मान समारोह में मंत्री महिपाला ढांडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा अमर उजाला की ओर से छात्रों की पसंद से श्रेष्ठ शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षक सम्मान के लिए सरकार ने नियम और पात्रता तय कर रखी है लेकिन बच्चों की पसंद से शिक्षकों का चयन सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी चयन प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए छात्रों की भागीदारी भी शामिल कर सकती है। उनकी पसंद जानने के लोकतांत्रिक तरीके को भी शामिल करेगी। इससे योग्य शिक्षकों का निष्पक्ष चयन हो सकेगा।

विज्ञापन

Amar Ujala Teachers' Felicitation Ceremony
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह रोहतक - फोटो : अमर उजाला
ढांडा ने कहा कि बच्चों ने शिक्षकों को अमर उजाला शिक्षक सम्मान के लिए चुना है। इससे बच्चों ने इन शिक्षकों के व्यवहार, आचरण और कार्यकुशलता पर अपनी मुहर लगाई है। स्कूल में शिक्षक तो बहुत होते हैं लेकिन जब बच्चों की नजर किसी एक शिक्षक पर ठहरती है तो यह उसके व्यक्तित्व और काम की सबसे बड़ी पहचान होती है। उन्होंने कहा कि बच्चों से मिला यह सम्मान शिक्षकों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने शिक्षक सम्मान की इस पहल के लिए अमर उजाला का भी स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Amar Ujala Teachers' Felicitation Ceremony
शिक्षिका सीमा चौधरी और उनके बच्चे - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा मंत्री ने घोषणा की कि अगले साल हरियाणा सरकार की ओर दिए जाने वाले राज्यस्तरीय पुरस्कारों के लिए इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक और आईटीआई के शिक्षकों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल बच्चों को पढ़ाते नहीं हैं, बल्कि देश का भविष्य तैयार करते हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अव वह जामाना चला गया जब बंद कमरों में बैठकर पुरस्कारों के लिए शिक्षकों का चयन किया जाता था। ऐसी धारणा अब नहीं रखनी चाहिए। मौजूदा सरकार अब हर शिक्षक की मेहनत, उनके कार्य, कार्यव्यवहार और काबिलियत के आधार पर पारदर्शी प्रक्रिया के तहत चयनित करती है।
विज्ञापन

Amar Ujala Teachers' Felicitation Ceremony
बाद दादा लख्मीचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते मुख्यअतिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा - फोटो : अमर उजाला

समारोह में शिक्षा मंत्री ने 109 शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षकों में खासा उत्साह नजर आया। कई शिक्षक शिक्षा मंत्री के साथ सेल्फी लेना चाहते थे। मंत्री ने भी किसी को निराश नहीं किया और शिक्षकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। अमर उजाला के शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों के चयन के लिए हरियाणा में पहली बार इस तरह की प्रक्रिया अपनाई गई। करनाल, रोहतक और हिसार जिलों में सबसे पहले स्कूलों का पंजीकरण हुआ। कुल 110 स्कूलों ने पंजीकरण किया। इन स्कूलों से 1300 शिक्षकों को चुनाव के लिए नामांकित किया गया। फिर आई बच्चों की बारी। 35 हजार से अधिक छात्रों ने ऑनलाइन मतदान के जरिए अपने पसंदीदा शिक्षकों का चयन किया। मतदान को लेकर छात्रों में खासा उत्साह रहा। स्कूलों में चुनाव की तर्ज पर मतदान केंद्र और सेल्फी पॉइंट बनाए गए थे। शिक्षकों ने भी माना कि छात्रों के मतदान से चुना जाना उनके लिए ऐतिहासिक और यादगार अनुभव रहा।

Amar Ujala Teachers' Felicitation Ceremony
शिक्षा मंत्री के साथ सेल्फी लेते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

इस आयोजन का महत्वपूर्ण पहलू यह रहा कि बच्चों ने अपने पसंदीदा शिक्षकों को ही नहीं चुना बल्कि मतदान की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहुत करीब से समझा व जाना, उसमें भागीदार बने। इस तरह अमर उजाला की इस पहल ने बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का प्रयास भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed