फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Amar Ujala Samvad CM Naib Saini announce action against drug abuse today all update

अमर उजाला संवाद: सीएम सैनी ने किया महाअभियान का आगाज, बोले- नशा रोकने वालों को मिलेगा इनाम

Wed, 18 Dec 2024 06:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 18 Dec 2024 06:57 PM IST
सार

अमर उजाला ने हरियाणा में बढ़ते नशे के केसों और तस्करी पर वार करते हुए अभियान युद्ध-नशे के विरुद्ध शुरू किया है। इस अभियान के साथ जुड़ते हुए सीएम नायब सैनी ने बुधवार को पंचकूला में नशे के विरुद्ध महाअभियान का आगाज किया।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad CM Naib Saini announce action against drug abuse today all update
अमर उजाला कार्यक्रम में संबोधित सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में नशे के खिलाफ शुरू किया गया अमर उजाला का अभियान 'युद्ध-नशे के विरुद्ध' दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है। अभियान के तहत मंगलवार को पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं संवाद का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। सीएम के अलावा राज्य की गृह सचिव व वरिष्ठ आईएएस डॉ. सुमिता मिश्रा, डीजीपी नारकोटिक्स ओपी सिंह, स्वास्थ्य विभाग महानिदेशक (मनोरोग) डा. ब्रह्मदीप सिद्धू, एनसीबी की एसपी पंखुड़ी कुमार व विभिन्न एनजीओ के संचालक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सीएम सैनी राज्य में नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए अमर उजाला के मंच से महाअभियान का शंखनाद किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों से आए विद्यार्थियों को उन्होंने नशे के विरुद्ध शपथ दिलाकर एक नई जंग की शुरुआत की। वहीं, कार्यक्रम के दौरान पैनल डिस्कशन भी किया गया। पैनल डिस्कशन में डायरेक्टर मेंटल हेल्थ ब्रह्मदीप सिंह, एनसीबी की एसपी पंखुड़ी कुमार, स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनमोहन तनेजा, एनडीपीएस कानून विशेषज्ञ अभिषेक राणा, नशामुक्ति केंद्र के संचालक अभिमन्यु रामपाल, हाईवे किनारे ठेके बंद करवाने वाले हरमन सिद्धू शामिल हुए। जिन्होंने नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, रोकथाम व बचाव आदि के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि अमर उजाला के अभियान के लिए मैं धन्यवाद करता हूं। सीएम सैनी ने कहा कि अमर उजाला की सराहनीय पहल है। ये अभियान अच्छा कदम है। अमर उजाला इस प्रकार के कार्य पहले भी करता रहा है। वहीं जो स्लोगन अभी दिया गया है 'युद्ध-नशे के विरुद्ध' इसका लाभ युवाओं को मिलेगा। आप ऐसा युद्ध लड़ रहे हैं, जो पीढ़ियों को अंधकार से बचाएगा। आप इस मिशन में सफल होंगे।

पीएम मोदी की मुहिम को आगे बढ़ा रहा अमर उजाला
सीएम ने कहा कि अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह भी करता है। पिछली बार मेधावी छात्र सम्मान समारोह में जो करनाल में हुआ था, उसमें मुझे भी जाने का मौका मिला था। इसके अलावा स्वास्थ्य, रक्तदान शिविर लगाते हैं, मुफ्त शिविरों से लोगों की सेवा कर रहे हैं। आपका यह मिशन अच्छा है, इस कार्य की मैं सराहना करता हूं। नशा बड़ी समस्या है। इससे नार्को आतंकवाद का खतरा पैदा हो गया है। अमर उजाला पीएम मोदी की मुहिम को आगे बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत बनाने को जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। पीएम ने मन की बात में भी जिक्र किया था। आज अमर उजाला का अभियान शुरू किया है। इससे आमजन भी जुड़ेंगे और इसे आगे बढ़ाएंगे। सात राज्यों की टास्क फोर्स बनाई है, ताकि नशे की सप्लाई को रोका जा सके। 

नशे के खिलाफ काम करने वाले होंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे से व्यक्ति का शारीरिक कमजोर होता है और शरीर का विकास रुक जाता है। लोगों को जागरूक करना हमारा कर्तव्य है। हमने साइक्लोथन कर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। वहीं सरकार ने भी तीन मुहिम चला रखी हैं। कार्रवाई, पुनर्वास और नशे की कमर तोड़ने का काम कर रहे हैं। इसके लिए राज्य और जिला स्तर पर भी टास्क फोर्स बनाई है। हमारा लक्ष्य है कि ग्राम पंचायतें भी अभियान से जुड़ें। गांव के लोग अपने गांव को मुक्त करेंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। वहीं पुलिस को भी सतर्क किया गया है। पुलिस विभाग को क्षेत्र अनुसार जिम्मेदारी दी है। अच्छा काम करने वाला अधिकारी सम्मानित होगा। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई का भी प्रावधान किया है। नशा गरीबी लाता है, विकास रुकता है। प्रदेश, देश को नुकसान होता है। अभिभावक चिंता करें, बच्चों से बात करें, उसे तुरंत समझाएं। 

संस्थाओं से अपील नशे के विरुद्ध अभियान से जुड़ें
सीएम ने कहा कि सरकार ने नशे को लेकर एक पोर्टल बनाने का निर्णय लिया है। नशे के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस अभियान के लिए अमर उजाला को बधाई। अभियान के लिए सरकार पूरा सहयोग करेगी। सभी संस्थाओं से अपील है कि इस अभियान से जुड़े। पुलिस को बताएं और कार्रवाई की जाएगी। अब समय बदल गया। हमने निर्णय लिया है कि सख्ती से नशा खत्म करेंगे। अंत में कार्यक्रम में मौजूद छात्रों व समस्त लोगों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed