फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   40.8 percent voting till 6 pm in Haryana local body elections

हरियाणा निकाय चुनाव: मतदान के बीच कई जगहों पर हंगामा, ईवीएम खराबी और गड़बड़ी के आरोप, कुल 40.8 प्रतिशत वोटिंग

Sun, 02 Mar 2025 06:13 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 02 Mar 2025 06:13 PM IST
सार

हरियाणा निकाय चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया सुबह आठ से शाम छह बजे तक चली। पूरे सूबे में शाम छह बजे तक 40.8 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 

विज्ञापन
40.8 percent voting till 6 pm in Haryana local body elections
रोहतक में लाइनों में लगे मतदाता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में 9 नगर निगम और 40 नगर निकायों के चुनाव के लिए मतदान शाम छह बजे तक संपन्न हो गया है। पूरे हरियाणा में 40.6 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान फतेहाबाद में 84.6 प्रतिशत और सबसे कम 26.4 फीसदी मतदान सोनीपत में हुआ। अंबाला और सोनीपत में सिर्फ मेयर पद के लिए उपचुनाव हो रहा है, जबकि गुरुग्राम, हिसार, रोहतक, फरीदाबाद, मानेसर, यमुनानगर और करनाल में मेयर और वार्ड पार्षदों के लिए मतदान हो रहा है। पानीपत नगर निगम में 9 मार्च को मतदान होगा। मतदान शाम 6 बजे तक पूरे हरियाणा में 40.8 प्रतिशत मतदान हुआ है। नतीजे 12 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


हिसार: भाजपा नेताओं को बूथ में घुसने से रोका, हंगामा
हिसार के अर्बन एस्टेट बूथ पर भाजपा के दो बूथ अध्यक्ष जबरन वोटर लिस्ट लेकर मतदान केंद्र में घुस गए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने बहसबाजी शुरू कर दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पार्टी के एजेंट या उम्मीदवार को ही बूथ में रहने की अनुमति है। 
विज्ञापन


गुरुग्राम: वोटर लिस्ट में नाम गायब, लोगों ने किया हंगामा
गुरुग्राम के वार्ड 30 और 32 में कई मतदाताओं को वोटर लिस्ट में अपना नाम नहीं मिला। शिव बडोनी नामक मतदाता ने कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में वोट डाला था, लेकिन अब उनका नाम लिस्ट से हटा दिया गया। इससे गुस्साए लोगों ने मतदान केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल: ईवीएम खराब, गलत वोट डलने का आरोप
वार्ड नंबर 2 में ईवीएम का बटन खराब होने से 10 मिनट तक मतदान रुका। निर्दलीय उम्मीदवार विकास पांचाल ने आरोप लगाया कि सुबह से ही बटन काम नहीं कर रहा था। बूथ नंबर 172 पर वोट डालने आई महिला संतोष ने आरोप लगाया कि उसकी वोट पहले ही डाल दी गई थी। वार्ड 18 के पवन कुमार ने भी दावा किया कि उनके नाम से पहले ही वोट डल चुका था।

कैथल: ईवीएम में स्याही लगाने का आरोप
सीवन नगरपालिका के बूथ नंबर 6 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि ईवीएम पर स्याही लगाकर वोटरों को भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए मजबूर किया जा रहा है। निर्दलीय उम्मीदवार संतोष, हेमलता सैनी के एजेंट लक्ष्मण सैनी और संयम गोयल के प्रतिनिधि विवेक गोयल ने चुनाव अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई।


ईवीएम में खराबी की घटनाएं

  •     रोहतक: वार्ड 16 के भारतीय कन्या स्कूल में मेयर वोटिंग की ईवीएम खराब हो गई।
  •     गुरुग्राम: वार्ड 5 में करीब एक घंटे तक मतदान रुका रहा।
  •     नूंह: तावडू नगर पालिका चुनाव में सवा घंटे तक ईवीएम बंद रही।
  •     फतेहाबाद: जाखल के वार्ड 4 में ईवीएम एक घंटे तक खराब रही।
  •     झज्जर: बेरी के वार्ड 14 में 10 मिनट तक ईवीएम काम नहीं कर रही थी।


चुनाव आयोग की निगरानी बढ़ी
लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग के अधिकारी लगातार बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन ने मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed