फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bird flu: 9395 chickens killed in Haryana

बर्ड फ्लू : हरियाणा में 9395 मुर्गे-मुर्गियों को मारकर दबाया, अब तक 13095 को मारा गया 

Mon, 11 Jan 2021 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला/रायपुररानी (हरियाणा)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला/रायपुररानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 11 Jan 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
Bird flu: 9395 chickens killed in Haryana
रायपुररानी के गांव दंदलावड़ में मुर्गियों को मारने पहुंची टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद हरियाणा के रायपुररानी-बरवाला की पोल्ट्री फार्मों में 36 रैपिड रिस्पांस टीमों ने 9395 मुर्गे और मुर्गियों को मारा। इस आपरेशन में अब तक 13095 मुर्गे और मुर्गियों को मारा जा चुका है। यह सभी बर्ड्स सिद्धार्थ पोल्ट्री फार्म खेड़ी और नेचर पोल्ट्री फार्म दंदलावड़ गनौली खंड रायपुररानी के हैं। रविवार को पशु पालन विभाग की स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने सिद्धार्थ पोल्ट्री में 3845 और नेचर पोल्ट्री में 5550 मुर्गियों को मारा। 

विज्ञापन


स्पेशल टास्क फोर्स की टीमों का आपरेशन सुबह दस बजे शुरू हुआ। एक किलोमीटर के संक्रमित जोन में नाका लगाकर वहां आने जाने पर पहले ही पाबंदी लगाई गई है। पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले कर्मचारियों को भी भीतर आने-जाने की अनुमति नहीं प्रदान की गई। 
विज्ञापन



जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिले के दो पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद दूसरे दिन स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने सिद्धार्थ पोल्ट्री और नेचर पोल्ट्री में मुर्गियों को मारा। उन्होंने कहा कि दोनों पोल्ट्री फार्मों के एक किलोमीटर की परिधि को संक्रमित जोन और 1 से 10 किलोमीटर की परिधि को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही जिले के दूसरे पोल्ट्री फार्मों में स्वास्थ्य विभाग और पशु पालन की टीम मिलकर मुर्गों और मुर्गियों को दवाई पिला रही है। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन दो दिन और चलने की संभावना है। जिला टास्क फोर्स की टीम में उपायुक्त समेत अतिरिक्त उपायुक्त, नगर निगम कमिश्नर, एसडीएम पंचकूला और कालका, सचिव आरटीए, सीएमओ, अतिरिक्त निदेशक पशु पालन विभाग, पिंजौर और मोरनी के डिविजनल फारेस्ट अधिकारी, जिला वाइल्ड लाइफ अधिकारी, डीपीआरओ, तहसीलदार रायपुररानी और नायब तहसीलदार बरवाला, खंड विकास और पंचायत अधिकारी रायपुररानी व बरवाला टीम में शामिल हैं। रायपुररानी अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजीव गोयल ने बताया कि बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पोल्ट्री फार्म में आपरेशन में लगे सभी टीमों के सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण प्रतिरोधक दवा टैमीफ्लू टेबलेट, पीपीटी किट और मास्क उपलब्ध करवाया गया है। 

        

छह रैपिड रिस्पांस टीमें इस ऑपरेशन में काम कर रही हैं। इन लोगों को संक्रमण न हो इसके लिए रायपुररानी के चार स्कूलों में सभी टीमों को  क्वारंटीन किया जाएगा। मुर्गे और मुर्गियों को मारने के बाद पंचकूला के रायपुररानी इलाके में पहले जेसीबी से गड्ढा खोदा गया और उसके बाद बर्ड्स को उसमें दबा दिया गया।   - कंवर दमन सिंह, बर्ड फ्लू नोडल एवं जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed