फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth got fitness environment

Bhiwani News: जिले के 31 गांवों में इंडोर जिमखाना से बढ़ेगी ग्रामीणों की सेहत, युवाओं को मिला फिटनेस का माहौल

Wed, 05 Feb 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 05 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Youth got fitness environment
जिम में वर्कआउट करते युवा।
भिवानी। जिले के 31 गांवों में इंडोर जिमखाना से अब ग्रामीण युवा अपनी सेहत को फिट रखने में सक्षम हो रहे हैं। इसका फायदा भी इन गांवों के युवाओं को मिल रहा है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग की तकनीकी शाखा की ओर से 31 गांवों में 5.70 लाख की लागत से इंडोर जिमखाना तैयार कराए गए थे, जिन्हें अब शुरू कर दिया है। रोजाना ही ग्रामीण युवा इनके अंदर सुबह और शाम शारीरिक अभ्यास कर खुद को हृष्ट पुष्ट रखने का अभ्यास कर रहे हैं। इंडोर जिमखाना के अंदर वे सभी उपकरण भी मौजूद है, जिनसे हर उम्र के लोग यहां आकर खुद को फिट रख सकते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, हरियाणा सरकार की तरफ से गांवों में इंडोर जिमखाना बनाने की कवायद शुरू की थी। करीब साल भर में भिवानी जिले के 31 गांवों के अंदर इंडोर जिमखाना बनकर तैयार हो गए। इनका लोकार्पण भी सूबे के सीएम द्वारा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिमखाना की खास बात यह भी है कि ये खेल परिसर या फिर गांव की आबादी के बेहद नजदीक बने हैं। जिनके अंदर युवाओं को खुद को शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए अभ्यास में किसी तरह की दिक्कत नहीं आ रही है। इनका इस्तेमाल सार्वजनिक तौर पर किया जा रहा है। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है।

इन गांवों में चालू हो चुके हैं इंडोर जिमखाना
गांव का नाम- निर्माण की लागत
1. मिलकपुर- 14.34 लाख
2. मुंढाल कलां- 19.49 लाख
3. खरक कलां- 80.81 लाख
4. गुजारनी- 30.73 लाख
5. बडाला- 17.33 लाख
6. ढिगावा जाटान- 17.74 लाख
7. अलाउद्दीनपुर- 21.37 लाख
8. बुढेडा- 27.78 लाख
9. सिंघानी- 26.03 लाख
10. कुड़ल- 18.68 लाख
11. बददु चेना- 18.68 लाख
12. ढाणी ढोला- 18.30 लाख
13. सोहसाड़ा- 15.35 लाख
14. फरटीया भीमा- 16.51 लाख
15. मोहम्मद नगर- 14.52 लाख
16. पहाड़ी- 13.77 लाख
17. खरकड़ी- 10.81 लाख
18. ओबरा- 16.16 लाख
19. पातवान- 10.81 लाख
20. हरियावास- 13.32 लाख
21. नूनसर- 21.67 लाख
22. सुरपुरा कलां- 21.80 लाख
23. बहल- 13.94 लाख
24. खेड़ा- 14.17 लाख
25. झुप्पा कलां- 11.95 लाख
26. मोरका- 12.98 लाख
27. बड़वा- 16.51 लाख
28. लेघा हेतवान- 18.74 लाख
29. खानक- 31.11 लाख
30. संडवा- 29.80 लाख
31. तोशाम- 28.96 लाख

ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं और युवाओं को फिटनेस के लिए इंडोर जिमखाना समर्पित किए जा चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्र में इनका उपयोग भी शुरू हो गया है। जिले में 31 इंडोर जिमखाना पंचायती राज विभाग ने तैयार कराए हैं। इनमें युवाओं के शारीरिक अभ्यास के सभी उपकरण भी मौजूद हैं। -संभव जैन, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज तकनीकी विंग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed