{"_id":"5f9dab138ebc3e1a242d2da2","slug":"youth-die-wife-complaint-police-case-file-bhiwani-news-rtk5809283148","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत, माता-पिता व बहनों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, माता-पिता व बहनों पर केस दर्ज
विज्ञापन
भिवानी। गांव धनाना में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक श्मशान घाट में मृत मिला। मृतक की पत्नी ने परिवारवालों पर ही आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के माता-पिता, दो बहनों सहित छह लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव धनाना निवासी रेखा ने बताया कि उसका पति 36 वर्षीय विरेंद्र उर्फ परिंदा मजदूरी करता था। उसके पति का उसके परिजनों के साथ प्लाट को लेकर पिछले कई दिन से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर अक्सर परिवार में कलह रहती थी। उसका पति शुक्रवार रात को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। शनिवार सुबह करीब सात बजेे उसके पति विरेंद्र का शव गांव के ही श्मशान घाट में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे।
पारिवारिक कलह में इकलौते बेटे की मौत
पुलिस को दिए बयान पर मृतक युवक की पत्नी रेखा ने अपने ससुराल पक्ष पर उसके पति के साथ झगड़ा, प्लाट के विवाद के आरोप लगाए हैं। जिनसे परेशान होकर उसके पति ने आत्महत्या कर ली। मृतक विरेंद्र दो बहनों का इकलौता भाई था। पारिवारिक कलह ने पूरे ही परिवार को बिखरे दिया। विरेंद्र तीन मासूम बच्चों का पिता था। जिनकी परवरिश की जिम्मेदारी उसी पर थी।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने की जांच
मामले की सूचना पर पुलिस सहित फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने शव की बारीकी से जांच की। टीम को शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल में भेजा गया।
वर्जन-
मामले की सूचना मिलने पर टीम सहित घटनास्थल पहुंचे। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चला है। मृतक विरेंद्र की पत्नी रेखा की शिकायत पर मृतक विरेंद्र के पिता, माता, दो बहनों सहित छह लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। शनिवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- मनोज कुमार, इंचार्ज, मुढ़ाल पुलिस चौकी।