फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth beaten to death with sticks in Bhiwani

Haryana Crime: नवरात्रि पूजा में तेज संगीत पर झगड़ा, युवक को पड़ोसियों ने घर में घुसकर डंडों से पीटा, हुई मौत

Sun, 28 Sep 2025 03:45 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 28 Sep 2025 03:45 PM IST
सार

 38 वर्षीय युवक को पड़ोसियों को गाने की आवाज कम करने के लिए बोलना भारी पड़ गया। पड़ोसियों ने गुस्से में आकर युवक की उसके घर में घुसकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी जिससे युवक ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Youth beaten to death with sticks in Bhiwani
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

गांव कितलाना में शनिवार रात को नवरात्रों में बजे रहे साउंड सिस्टम की आवाज कम करने के लिए कहने पर युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक को गंभीर हालात में परिजन जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से लाठी-डंडे बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


मजदूरी कर घर लौटा था युवक 

दरअसल, गांव कितलाना निवासी 38 वर्षीय सन्नी शनिवार शाम करीब 7 बजे मजदूरी कर घर लौटा था। उस समय घर के बाहर पड़ोस में ही कुछ लोग तेज आवाज में गाना बजा रहे थे। जब सन्नी ने पड़ोसियों से कहा कि या तो आवाज कम कर दो या फिर इसे बंद ही कर दो। जिस पर वहां मौजूद सभी लोग भड़क गए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन


घर में घुसकर डंडों से की पिटाई  

बहस के बाद सन्नी घर के अंदर चला गया। इसके बाद कुछ लोग हाथ में लाठी डंडे लेकर सन्नी के घर में घुस गए और उसे बुरी तरह से पीटने लगे। पड़ोसियों ने सन्नी के सिर और पैरों पर काफी वार किए, जिसके कारण उसके सिर से काफी खून बह गया। घायल सन्नी को चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना जांच अधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक घायल युवक को अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई सूरज की शिकायत पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।



ये भी पढ़ें:  Haryana: विदेश भेजने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी, मैक्सिको में सहनी पड़ी प्रताड़ना, अपने खर्च पर लौटा घर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed