फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   39 lakh rupees Fraud with young boy

Haryana: विदेश भेजने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी, मैक्सिको में सहनी पड़ी प्रताड़ना, अपने खर्च पर लौटा घर

Sun, 28 Sep 2025 12:32 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 28 Sep 2025 12:32 PM IST
सार

युवक को अमेरिका जाने की इच्छा भारी पड़ी। युवक के साथ 39 लाख रुपये की ठगी हुई और प्रताड़ित होने पर बीच रास्ते से खुद के खर्च पर स्वदेश लौटना पड़ा। 

विज्ञापन
39 lakh rupees Fraud with young boy
युवक को विदेश भेजने के नाम पर ठगी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अमेरिका भेजने के नाम पर 39 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवक को अमेरिका भेजने का झांसा दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान लाखनौर गांव, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी विनीत कुमार उर्फ हन्नी के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


फतेहपुर पूंडरी निवासी भारत ने शिकायत दी कि नवंबर 2024 में रिंकू मैहला निवासी मुंदड़ी और उसके साथियों ने उसे अमेरिका भेजने का झांसा देकर 57 लाख रुपये में बातचीत की। शिकायतकर्ता को दुबई का वीज़ा दिलवाकर 17 नवंबर 2024 को शारजाह के रास्ते दुबई भेजा गया। इसके बाद उसे इजराइल, स्पेन और निकारागुआ होते हुए अवैध रूप से मैक्सिको पहुंचाया गया, जहां स्थानीय तस्करों ने प्रताड़ित किया और परिवार से लगातार पैसे की मांग कर धमकाया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के परिवार ने किस्तों में कुल 39 लाख रुपये आरोपियों को दिए, लेकिन न तो युवक को अमेरिका पहुंचाया गया और न ही उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। मजबूरी में युवक को अपने खर्चे पर भारत लौटना पड़ा। इस मामले में थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana Crime: अस्पताल में घुसे बदमाश, तीन कर्मचारियों को डंडे मारकर किया घायल, आपसी रंजिश का था मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed