फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Wretched state of Bahl's drains; those responsible wash their hands of the matter

Bhiwani News: बहल के नालों में बह रही बदहाली, जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला

Fri, 12 Jun 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 12 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Wretched state of Bahl's drains; those responsible wash their hands of the matter
नालों की सफाई नहीं होने से पिलानी बाइपास रोड पर जमा पानी। संवाद - फोटो : टूंडला के रामपुर में आंधी में टूटकर मृतक के घर के टिका ​विद्युत खंबे को घटना के बाद देखते लोग संवाद
बहल। पंचायत और लोक निर्माण विभाग के बीच तालमेल के अभाव का खामियाजा बहल के पिलानी रोड के निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। पिलानी रोड पर सड़क किनारे बने नाले लंबे समय से अव्यवस्था का शिकार हैं। लंबे समय से इनकी मरम्मत न होने के कारण जगह-जगह नाले टूट चुके हैं जिनसे दूषित पानी सड़क पर फैल रहा है।
विज्ञापन

वहीं नालों की नियमित सफाई न होने से बदबू और गंदगी से स्थानीय लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार इनकी शिकायत प्रशासन से की है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। करीब 15 साल पहले राजगढ़ रोड से पिलानी बाईपास होते हुए पिपल गट्टा तक सड़क किनारे लोक निर्माण विभाग द्वारा नालों का निर्माण कराया गया था। लेकिन नियमित सफाई न होने के कारण कुछ समय बाद ही पानी की निकासी बाधित हो गई और नाले ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगे। सड़क पर जलभराव से मार्ग को भी नुकसान पहुंचा और जगह-जगह सड़क टूट गई।
विज्ञापन

लोगों ने कई बार प्रशासन से नालों की मरम्मत और सफाई की मांग की है लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस मामले में लोक निर्माण विभाग इन नालों की सफाई की जिम्मेदारी पंचायत की बता रहा है जबकि पंचायत विभाग का कहना है कि नाले इस स्थिति में हैं कि इनकी सफाई संभव नहीं है। पंचायत का कहना है कि यदि लोक निर्माण विभाग इन नालों की मरम्मत कर दे तो नियमित सफाई करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नालों का निर्माण और उनकी सफाई अलग-अलग विषय हैं और पंचायत को नियमित सफाई की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस तरह दोनों विभागों के बीच जिम्मेदारी तय न होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
------------

अनेक बार पशु हो चुके हैं चोटिल
पिलानी रोड पर सड़क किनारे बने नाले जगह-जगह से टूटे हुए और खुले पड़े हैं। इनकी चौड़ाई अधिक होने के कारण कई बार पशु इनमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार महीने में औसतन दो से तीन बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जिनमें पशुओं की जान तक जोखिम में पड़ जाती है। वहीं क्षेत्र के लोगों के लिए भी खुले नाले लगातार खतरा बने हुए हैं।


लंबे समय से पिलानी बाईपास रोड पर बने नाले लोगों के लिए समस्या का कारण बने हुए हैं। इनकी सफाई न होने से मार्ग पर अव्यवस्था बनी हुई है। नालों से निकलने वाला दूषित पानी सड़क पर दूर तक फैल जाता है जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। -पवन कुमार जावला, बहल।


अनेक बार प्रशासन व पंचायत को पिलानी रोड पर बने नालों की समस्या से अवगत कराया गया है लेकिन पंचायत विभाग जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग पर और लोक निर्माण विभाग जिम्मेदारी पंचायत पर डाल रहा है। आमजन को यह समझ नहीं आ रहा कि शिकायत किसके पास करें।
-बजरंग जावला, निवासी पिलानी रोड, बहल।


हमने कई बार लोक निर्माण विभाग को इस समस्या के बारे में अवगत कराया है। नाले लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए हैं और इनकी मरम्मत की जिम्मेदारी भी विभाग की है। विभाग या तो इनकी मरम्मत कराए या फिर पुनर्निर्माण करे, इसके बाद पंचायत इनकी नियमित सफाई करवाएगी।

-रवि कुमार, सचिव, पंचायत विभाग, बहल।

नालों का निर्माण करना और उनकी सफाई करवाना दोनों अलग-अलग विषय हैं। पंचायत यदि नियमित रूप से इन नालों की सफाई करवाए तो समस्या उत्पन्न नहीं होगी। निर्माण प्रक्रिया में समय लग सकता है लेकिन पंचायत को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
-वतन सिंह, जेई, लोक निर्माण विभाग, बहल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed