फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Work to correct errors in family identity card stuck due to server downtime throughout the day

Bhiwani News: दिनभर सर्वर ठप होने से अटके परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां ठीक कराने के काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Work to correct errors in family identity card stuck due to server downtime throughout the day
लघु सचिवालय ​स्थित मानव  संसाधन सुचना विभाग कार्यालय में सर्वर डाउन दिखाता कर्मचारी।
भिवानी। नागरिक सूचना एवं संसाधन विभाग के समीप भी अब अजीबोगरीब मामले सामने आ रह हैं। इनमें ज्यादातर तो बेरोजगारों को कौशल में रोजगार दिखाया गया है। वहीं गरीब परिवारों को भी 400 वर्ग गज प्लाॅट का मालिक बना दिया है।
विज्ञापन

अब ये लोग अपने परिवार पहचान पत्रों की गलतियों को ठीक कराने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। इतना ही नहीं मंगलवार को दिनभर परिवार पहचान पत्र पोर्टल ठप रहा। इसकी वजह से जिलेभर में कॉमन सर्विस सेंटरों और नागरिक सूचना एवं संसाधन विभाग मुख्यालय पर भी कामकाज ठप रहा। पोर्टल ठप होने से परिवार पहचान पत्र की गलतियों को ठीक करने में भी अड़चन आ रही है। वहीं गलत जानकारी दर्ज होने से लोग भी मानसिक परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

चांग निवासी कमला ने बताया कि उसकी फैमिली आईडी में 400 वर्ग गज का प्लाॅट दिखाकर उनका बीपीएल राशन कार्ड काट दिया है। जबकि उनके पास कोई प्लाॅट नहीं है। इस गलती को ठीक कराने के लिए वह गांव से लघु सचिवालय में चक्कर लगा रही है। उसका पति मेहनत मजदूरी का काम करता है। वहीं मंगलवार को दिनभर मानव सूचना संसाधन विभाग में गलतियां ठीक कराने वालों का तांता लगा था और सर्वर ठप पड़ा था। सर्वर ठप होने से कर्मचारी भी परिवार पहचान पत्र की गलतियों को न तो देख पा रहे थे और न ही उनका कोई निदान कर पा रहे थे। ऐसे में दिनभर सर्वर ठप रहने से कामकाज भी प्रभावित हुआ। कर्मचारियों का कहना था कि जब भी मुख्यालय से कोई अपडेट का काम चलता है तो सर्वर ठप हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बेरोजगार की आय तीन लाख रुपये से ज्यादा
डाबर कॉलोनी निवासी सुंदर ने बताया कि उसकी फैमिली आईडी में उसकी आमदनी तीन लाख से अधिक दिखाई है। जबकि वह बेरोजगार है। जब उसने अपनी फैमिली आईडी चेक कराई तो उसे एक मई 2021 से 28 फरवरी 2022 तक सरकारी विभाग में अनुबंधित कर्मचारी दिखाया हुआ है। उसने बताया कि उसने कुछ दिनों तक ठेकेदार के तहत एक सरकारी विभाग में चौकीदार का काम किया था। ये कार्य उसने छोड़ दिया, मगर अब भी उसे सरकारी विभाग में दिखाकर उसकी आमदनी बहुत अधिक दिखाई जा रही है। इस गलती को ठीक कराने के लिए वह कभी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तो कभी मानव सूचना संसाधन विभाग में चक्कर लगा रहा है। उसकी जानकारी पोर्टल पर भी दर्ज नहीं है, फिर भी उसकी गलती ठीक नहीं हो रही है। दोनों ही विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल पल्ला झाड़ रहे हैं।
-----
परिवार पहचान पत्र पोर्टल का सर्वर ठप होने की वजह से काम काफी प्रभावित हो रहा है। ऐसा मुख्यालय द्वारा पोर्टल या तो कोई जानकारी अपडेट के दौरान होता है या फिर किसी तकनीकी खराबी के कारण। जो लोग यहां आ रहे हैं। उनकी शिकायतें मैनुअल भी दर्ज की जा रही हैं और ऑनलाइन पोर्टल पर भी दुरुस्त करा रहे हैं।

-खुशवंत सिंह जिला समन्वयक मानव सूचना एवं संसाधन विभाग भिवानी।
-----
पेंशन और सदस्यों से जुड़े मामलों के विकल्प बंद

परिवार पहचान पत्र में विधुर और अविवाहित व्यक्ति की पेंशन से संंबंधित विकल्प बंद पड़ा है। इसके अलावा परिवार में नए सदस्य जोड़ने और पुराने सदस्य को हटकर उसकी अलग से फैमिली आईडी बनाने के ऑप्शन भी बंद हैं। इसकी वजह से भी काफी परिवार पहचान पत्र अपडेट नहीं हो पा रहे हैं। वहीं पेंशन संबंधित विकल्प बंद होने से सरकार की योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल रहा है। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र में कम आमदनी वाले परिवारों के आयुष्मान भारत के कार्ड भी नहीं बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed