फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers at the panchayat demanded the procurement of pearl millet and the payment of outstanding 'Bhavantar' (price difference) amounts.

Bhiwani News: पंचायत में किसानों ने की बाजरा खरीद और बकाया भावांतर राशि देने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers at the panchayat demanded the procurement of pearl millet and the payment of outstanding 'Bhavantar' (price difference) amounts.
लोहारू मार्केट कमेटी अध्यक्ष संजय नेहरा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते किसान।
लोहारू। खरीफ फसल बाजरा की सरकारी खरीद जल्द शुरू कराने और पिछले वर्ष की बकाया भावांतर राशि जारी करने की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में लोहारू अनाज मंडी में किसानों की पंचायत हुई। पंचायत के बाद किसानों ने मांगों को लेकर मार्केट कमेटी अध्यक्ष संजय नेहरा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता भाकियू ब्लॉक प्रधान रविंद्र कस्वा ने की। भाकियू जिला प्रधान मेवा सिंह आर्य ने कहा कि सरकारी खरीद जल्द शुरू होने से किसानों को फसल बेचने में परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की बाजरा भावांतर योजना की राशि कुछ किसानों को अब तक नहीं मिली है, जिसे जल्द जारी किया जाए। इस मौके पर नरेंद्र फरटिया, चुन्नीलाल, राम सिंह शेखावत, राजेश शर्मा, रामकुमार, मेहताब सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


सूखे से प्रभावित फसलों की गिरदावरी और मुआवजे की मांग
जिला उपाध्यक्ष कैप्टन इंद्राज ने खाद की किल्लत का मुद्दा उठाया। किसान नेता राजेंद्र शेखावत, आजाद सिंह भुंगला और रविंद्र कस्वा ने कहा कि सूखा और उमस से बाजरा, कपास, मूंग व ग्वार समेत अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। उन्होंने स्पेशल गिरदावरी करवाकर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने वर्ष 2023 की कपास फसल का लंबित बीमा क्लेम जारी करने और वापस किए गए बीमा प्रीमियम को बहाल करने की मांग भी उठाई। रबी फसलों की बिजाई के मद्देनजर खेतों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। मेवा सिंह आर्य ने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो भाकियू निर्णायक आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed