फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The road at Devilal Chowk lost amidst potholes.

Bhiwani News: गड्ढों में गुम हुई देवीलाल चौक की राह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The road at Devilal Chowk lost amidst potholes.
लोहारू में देवीलाल चौक की बदहाल सड़क पर बनें गड्ढे व जमा गंदा पानी।
लोहारू। शहर के बीचोंबीच स्थित देवीलाल चौक की राह गड्ढों में गुम हो गई है। जगह-जगह टूटी और ऊबड़-खाबड़ सड़क से राहगीर परेशान हैं वहीं हादसों के खतरे के बीच रोजाना हजारों वाहन चालक यहां से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

देवीलाल चौक की सड़क कई जगह से टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी बने हुए हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिर रहे हैं। वहीं ऊबड़-खाबड़ रास्ते से गुजरते समय छोटी कारों का निचला हिस्सा भी सड़क से टकरा जाता है।
विज्ञापन

यह चौक शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा हुआ है। ऐसे में यहां से रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है। चौक के आसपास सरकारी और निजी स्कूलों के अलावा सरकारी व निजी कार्यालय, न्यायालय और कई महत्वपूर्ण संस्थान भी हैं, जिससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों और अन्य लोगों का लगातार आवागमन होता है। सड़क पर बने गड्ढों से बचने के लिए वाहन चालक बार-बार दिशा बदलकर निकलते हैं। इससे कई बार यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों ने कई बार कराया सुधार : स्थानीय सामाजिक संगठनों की ओर से कई बार सड़क के गड्ढों में मिट्टी डलवाकर उन्हें भरने का प्रयास किया गया है। हालांकि बारिश और वाहनों की आवाजाही के कारण यह व्यवस्था ज्यादा समय तक नहीं टिकती।
लोगों का कहना है कि गड्ढों को मिट्टी से भरना स्थायी समाधान नहीं है। सड़क की उचित मरम्मत के साथ मजबूत निर्माण कराया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed