{"_id":"6aa84a460fa4cc8cbb079e09","slug":"auto-rickshaw-driver-dies-after-collision-with-bus-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157050-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बस की टक्कर से ऑटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बस की टक्कर से ऑटो चालक की मौत
विज्ञापन
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर धीराना मोड़ के पास रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे निजी बस की टक्कर से ऑटो रिक्शा चालक चंद्रभान की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत भाग गया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
गांव लोहानी निवासी 48 वर्षीय चंद्रभान खिलौने बेचने का काम करता था। रविवार रात वह भिवानी से प्लास्टिक का सामान व खिलौने लेकर ऑटो रिक्शा से गांव लौट रहा था। धीराना मोड़ के पास लोहारू की ओर से आ रही निजी बस ने ऑटो को टक्कर मार दी जिससे चंद्रभान गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
दो बेटे भारतीय सेना में हैं तैनात
सदर थाना पुलिस की टीम हादसे के बाद मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि मृतक के भाई मदनलाल की शिकायत पर निजी बस के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मदनलाल ने बताया कि चंद्रभान के दो बेटे भारतीय सेना में तैनात हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस बस चालक की तलाश कर रही है।