फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Work on laying new drinking water line started

Bhiwani News: नेहरू पार्क बूस्टर से नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज तक डाली नई पेयजल लाइन

Mon, 12 Feb 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 12 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Work on laying new drinking water line started
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल परिसर के पास बनी मेडिकल कॉलेज के नए भवन में नेहरू पार्क बूस्टिंग स्टेशन से पेयजल की नई पेयजल लाइन डालने का काम शुरू किया गया। इसकी वजह से लाला लाजपत राय चौक वैश्य कॉलेज के पास से रूट भी वनवे किया गया। क्योंकि मुख्य पेयजल लाइन डालने के लिए सड़क से लाइन की क्राॅसिंग की गई। इस वजह से रविवार को रेलवे रोड पर कुछ हिस्से में यातायात भी वन-वे किया गया।
विज्ञापन

भिवानी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण का काम अंतिम चरण में चल रहा है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि 26 फरवरी को नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहरलाल करेंगे। इसी कारण बचा हुआ काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। हालांकि मेडिकल कॉलेज के कई खंडों का काम अभी चलता रहेगा लेकिन इस दौरान कुछ खंड तैयार किए जा रहे हैं, जिससे मेडिकल कॉलेज शुभारंभ के साथ यहां स्वास्थ्य सेवाएं और मेडिकल कॉलेज की कक्षाओं का संचालन शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन

वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित भवन तक नेहरू पार्क बूस्टर से सीधी पेयजल लाइन डाली जा रही है। इसके जरिए मेडिकल कॉलेज परिसर में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इसीलिए रविवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कर्मचारियों ने रेलवे रोड पर एक तरफ की सीसी सड़क को तोड़कर पाइपलाइन डालने का काम शुरू किया। इसकी वजह से रेलवे रोड पर वैश्य कॉलेज से नागरिक अस्पताल तक यातायात भी वन-वे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed