फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Won bronze medal in boxing event

Bhiwani News: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

Sat, 04 Jan 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 04 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Won bronze medal in boxing event
कोच के साथ विजेता ​खिलाड़ी नवीन सिवाच। - फोटो : कोच के साथ विजेता ​खिलाड़ी नवीन सिवाच।
भिवानी। मिनी क्यूबा भिवानी के मुक्केबाजों के दम से दुनिया वाकिफ है। यहां के मुक्केबाज विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीत रहे हैं। बठिंडा में 25 दिसंबर से दो जनवरी तक आयोजित हुए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेलो में विद्या नगर निवासी आदित्य श्योराण ने 86 किलोग्राम भार वर्ग की मुक्केबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

आदित्य श्योराण के पिता बलवान सिंह भी वॉलीबाल के खिलाड़ी रहे हैं। जो इन दिनों जुई सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डीपीई के पद पर कार्यरत हैं। आदित्य के पिता ने बताया कि आदित्य का बचपन से ही बॉक्सिंग के प्रति रुझान था। बॉक्सिंग के लिए भिवानी से अच्छे स्टेडियम कही नहीं मिल सकते और बेटे की इच्छानुसार वे गांव छोड़कर विद्यानगर में रहने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फिलहाल आदित्य जेजेटी यूनिवर्सिटी से स्नातक कर रहा है तथा साई अकेडमी में बॉक्सिंग का अभ्यास कर रहा है। आदित्य की उपलब्धि पर विद्या नगर निवासी डॉ. रमेश श्योराण ने कहा कि आदित्य ने मुक्केबाजी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर ना केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, बल्कि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आदित्य की यह उपलब्धि अन्य युवाओं को खेलों में जाने के लिए प्रेरित करेगी तथा वे भी राष्ट्र की तरक्की में अपनी भूमिका निभा पाएंगे। इस अवसर पर खेताराम, मा. कृष्ण लांबा, राजेश बड़ेसरा, भोलू, विनय शर्मा, अजय, राजकुमार, सुरेंद्र, रूपेंद्र मौजूद रहे।

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मुक्केबाजी स्पर्धा में नवीन सिवाच ने जीता स्वर्ण पदक

भिवानी। पंजाब के तलवंडी शहर में 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक गुरु काशी यूनिवर्सिटी में हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मुक्केबाजी स्पर्धा में गांव मित्ताथल के मुक्केबाज नवीन सिवाच ने 67 से 71 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।


कोच अनिल उर्फ कोच ने बताया कि नवीन सिवाच ने इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्पर्धाओं में पदक जीत चुका है। खिलाड़ी नवीन का चयन 6 से 13 जनवरी तक बरेली में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए हुआ है।


उन्होंने बताया कि नवीन सिवाच एक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। इसके पिता मा. जगत गांव में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं और माता गृहिणी हैं। खिलाड़ी नवीन सिवाच ने अपनी सफलता का श्रेय कोच टेकराम व परिजनों को देते हुए बताया कि उनका अगला लक्ष्य बरेली में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना है। इस अवसर पर मा. नीर, सरपंच प्रतिनिधि नरेश उर्फ नेशी, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि जयबीर सिवाच, अर्जुन अवाॅर्डी सुनील सिवाच, एलबीओ अनुराग, हवलदार सुधीर, सोनू सिवाच, सतीश धनाना, विनोद सांगवान ने खिलाड़ी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed