{"_id":"6753317aac1f033a8006c5e7","slug":"woman-stole-rs-67000-by-cutting-bag-with-blade-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-126778-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ब्लेड से थैला काटकर महिला के उड़ाए 67 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ब्लेड से थैला काटकर महिला के उड़ाए 67 हजार रुपये
Fri, 06 Dec 2024 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। ब्लेड से थैला काटकर एक महिला के 67 हजार रुपये चोरी कर लिए। वारदात तीन महिलाओं ने अंजाम दिया, जिन्होंने उसे बातों में उलझाकर उसके थैले से पैसे गायब कर दिए। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में वाल्मीकि बस्ती निवासी रोशनी देवी ने बताया कि गत दो दिसंबर को उसने बैंक से पैसे निकलवाए थे। बैंक से उसने 42 हजार रुपये निकाले थे और 25 हजार रुपये उसके पास पहले से ही मौजूद थे। उसने 67 हजार रुपये अपने थैले के अंदर डाल रखे थे।
इसी दौरान उसके पास तीन महिलाएं आई और उन्होंने उसे बातों में उलझाकर उसके थैले को ब्लेड से काटकर रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद तीनों महिलाएं वहां से चली गईं। जब उसने घर पहुंचकर थैला संभाला तो रुपये नहीं मिले और ब्लेड से थैला कटा हुआ मिला। शहर थाना पुलिस ने रोशनी देवी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ नकदी चोरी का केस दर्ज किया है। संवाद