फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fourth accused arrested for conducting recce of the complainant.

Bhiwani News: शिकायतकर्ता की रेकी करने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested for conducting recce of the complainant.
भिवानी। ट्रैक्टर चालक का रास्ता रोककर जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में सीआईए द्वितीय ने चौथे आरोपी संदीप निवासी मालपोश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने हमले से पहले शिकायतकर्ता की रेकी की थी।
विज्ञापन

राहुल निवासी मालपोश, जिला चरखी दादरी ने थाना सदर भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 13 जुलाई को वह ट्रैक्टर से अपने खेत में कार्य करने जा रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार लोगों ने ट्रैक्टर के आगे गाड़ी लगाकर उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उस पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। शिकायत के आधार पर थाना सदर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस ने 20 सितंबर को उप निरीक्षक सुभाष चंद्र की टीम ने संदीप को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक ने बताया कि जांच में सामने आया कि संदीप ने इस मामले में शिकायतकर्ता की रेकी की थी। उसकी भूमिका की जांच के आधार पर उसे अभियोग में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed