{"_id":"686964f7abb20d181d0b2c45","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-train-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136424-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ट्रेन की चपेट आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ट्रेन की चपेट आने से महिला की मौत
Sat, 05 Jul 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
लोहारू (भिवानी) । रेलवे स्टेशन के नजदीक शुक्रवार रात ट्रेन की चपेट में आने से गांव दमकोरा निवासी 64 वर्षीय संतोष की मौत हो गई। मृतक महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। जीआरपी ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
जीआरपी चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि रेलवे कर्मचारी शनिवार सुबह पटरियों की जांच कर रहा था। इस दौरान श्मशान के नजदीक लोहारू-जयपुर रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। रेलवे कर्मचारी ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी तथा स्टेशन मास्टर की सूचना के बाद राजकीय रेलवे पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। मृतका के देवर के अनुसार संतोष के पुत्र का पिछले दिनों एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद से संतोष मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।