{"_id":"63a72c86baafb60a4b4193c5","slug":"will-start-mining-in-dadam-soon-agriculture-minister-bhiwani-news-hsr650642948","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाडम में जल्द शुरू कराएंगे खनन: कृषिमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाडम में जल्द शुरू कराएंगे खनन: कृषिमंत्री
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि डाडम में जल्द खनन कार्य शुरू कराया जाएगा। खनन बंद होने से इलाके के 30 हजार लोगों का रोजगार ठप पड़ा है। भवन निर्माण सामग्री भी महंगी हो गई है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इस मसले पर मुख्यमंत्री से भी बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।
शनिवार को प्रदेश के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने अपने आवास पर जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए भी हम पूरी तरह से तैयार हैं। विपक्ष के हंगामे के अंदेशा पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पारदर्शिता से काम करती आ रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लिए कोई मुद्दा नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल सुर्खियों में रहने के लिए वाकआउट करता है।
हरियाणा सरकार की नीतियों के चलते लोगों के घर बैठे काम हो रहे हैं। अब काम के लिए नेताओं के पीछे घूमने की प्रवृत्ति को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश व प्रदेश की उन्नति के लिए सबसे पहले किसान की उन्नति होना जरूरी है। इस मौके पर लोगों की समस्याओं के हल के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए।