फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Will celebrate Lord Parshuram's birth anniversary with 36 fraternity: Jaihind

36 बिरादरी के साथ मनाएंगे भगवान परशुराम जन्मोत्सव : जयहिंद

Mon, 06 May 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 06 May 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Will celebrate Lord Parshuram's birth anniversary with 36 fraternity: Jaihind
 कार्यक्रम में मौजूद शहीद मदनलाल ढींगड़ा शाखा के पदा​धिकारी।
भिवानी। जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद जिलावासियों को जन्मोत्सव का चूल्हा न्योता देने पहुंचे। जयहिंद ने कहा कि 36 बिरादरी के साथ 19 मई को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाएंगे। वहीं, महम रोड पर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में जयहिंद ने मत्था टेका। जयहिंद ने कहा कि वे भगवान परशुराम के चरणों में अपना न्योता रखने आए हैं।
विज्ञापन

जयहिंद ने कहा कि पहरावर में मंदिर में 121 फुट भगवान परशुराम की मूर्ति निर्माण की नींव रखी जाएगी। जयहिंद ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर राजनीतिक और सामाजिक रहेगा। जयहिंद ने एसवाईएल के मुद्दे पर भी कहा कि भिवानी की जनता धर्मबीर सिंह और राव दान से पूछे की उनके क्षेत्र की पानी की समस्या को लेकर उन्होंने क्या किया और एसवाईएल पर क्यों नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सभी पार्टियों के नेता एसवाईएल के मुद्दे पर चुप है। आज प्रदेश के हर जिले-गावं में पानी की किल्लत चल रही है।
विज्ञापन

हादसे में जयहिंद बचे
नवीन जयहिंद जब जन्मोत्सव का न्योता देने के लिए भिवानी जा रहे थे तो दादरी गेट के नजदीक पहुंचने पर एक वाहन ने सामने से उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। गनीमत रही वे और उनके साथी सभी सही सलामत रहे। जयहिंद ने कहा कि आज भोलेनाथ और भगवान परशुराम के आशीर्वाद और उनके शुभ चिंतकों की दुआओं ने उनकी जान बचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed