{"_id":"64f620ee73ddc88301091e74","slug":"while-getting-down-the-driver-suddenly-drove-the-bus-elderly-man-died-due-to-falling-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-4837-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नीचे उतरते समय अचानक चालक ने चलाई बस, गिरने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नीचे उतरते समय अचानक चालक ने चलाई बस, गिरने से बुजुर्ग की मौत
Mon, 04 Sep 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। गांव बापोड़ा में दिनोद बस स्टैंड के पास बुजुर्ग के नीचे उतरते समय अचानक चालक ने बस चला दी। इस कारण नीचे गिरने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पहले नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय बुजुर्ग ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। वहीं बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया।
गांव रोहनात निवासी संदीप ने सदर पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी पिंजौर में कपड़े की दुकान है। उसने बताया कि उसके दादा गांव रोहनात निवासी दादा सुरता राम रविवार सुबह रोहनात से दिनोद के लिए चले थे। बापोड़ा में दिनोद बस स्टैंड पर उतरना था। उसके दादा सुरता राम ने चालक जितेंद्र को बस रोकने के लिए कहा। इसी बस में गांव बीरण निवासी नवीन भी बैठा था, जो ये सब देख रहा था। उसने बताया कि जब उसके दादा बस से नीचे उतरने लगे तो चालक ने अचानक ही बस चला दी। जिस वजह से उसके दादा सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। नवीन ने उसके दादा को नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में लगी गंभीर चोट को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। बुजुर्ग को परिजन रोहतक पीजीआई ले जाने लगे तो रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पौते के बयान दर्ज कर इस संबंध में बस चालक जितेंद्र गांव सागवान निवासी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। संवाद