फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Where the crowd will gather, the mobile van team will reach there and vaccinate

जहां जुटेगी भीड़, वहीं पहुंचकर टीके लगाएगी मोबाइल वैन टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Where the crowd will gather, the mobile van team will reach there and vaccinate
वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करते मोबाइल वैन टीम के सदस्य। संवाद - फोटो : Bhiwani
नवनीत शर्मा
विज्ञापन

भिवानी। कोरोना संक्रमण की आशंकित तीसरी लहर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करने पर जोर दिया है। विभाग ने प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र, हर घर दस्तक अभियान में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट कर दिया है। जिले में अब तक तय लक्ष्य में से 91 फीसदी को पहली और 53 फीसदी को दूसरी डोज लगी है। अब जहां भी भीड़ जुटेगी, वहीं पहुंचकर मोबाइल वैन टीके से छूट चुके लोगों को टीका लगाएगी।
शहर के दूर स्थित क्षेत्र और जो लोग वैक्सीन केंद्र पर जाने में असमर्थ हैं, उनके लिए पांच मोबाइल वैन टीमों का गठन किया है। इसके लिए अलग से अधिकारियों की ड्यूटी तय की है। साथ ही शहर के भीड़ भाड़ वाली जगह पर भी मोबाइल वैन टीम पहुंच रही है। इसमें सबसे अधिक शहर के मुख्य बाजार जैसे घंटा घर, हांसी गेट, नया बाजार, दिनोद गेट के साथ ही भगत सिंह चौक, विद्यानगर, लेबर कॉलोनी, हनुमान ढाणी, पतराम गेट, कृष्णा कॉलोनी चौक, राजीव कॉलोनी में टीम पहुंच रही है।
विज्ञापन

फ्रंट लाइन वर्कर और बुजुर्गों की अभियान में सबसे अधिक रुचि
जिले में वैक्सीन के लाभार्थियों के अगर अलग-अलग वर्गों की बात करें तो सबसे अधिक रुचि फ्रंट लाइन वर्कर और बुजुर्गों ने दिखाई है। तय लक्ष्य में से स्वास्थ्य कर्मियों में 102 फीसदी ने पहली और 99 फीसदी ने दूसरी डोज ली। वहीं फ्रंट लाइन वर्कर ने 113 फीसदी ने पहली और 106 फीसदी ने दूसरी डोज ली। ऐसे में 18 से 45 आयु वर्ग के युवाओं ने 86 फीसदी ने पहली और 44 फीसदी ने दूसरी डोज ली। वहीं 45 से 59 आयु वर्ग में 89 फीसदी ने पहली और 61 फीसदी ने दूसरी डोज ली। वहीं जिले के 60 साल से अधिक आयु के बुजुुर्गों में 105 फीसदी ने पहली और 83 फीसदी ने दूसरी डोज ली है। दरअसल यह 100 फीसदी से यह आंकड़ा इसलिए ज्यादा है, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य 2011 की जनसंख्या के आधार पर लिया था, लेकिन जबकि लोगों की संख्या ज्यादा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर घर दस्तक अभियान में 195 टीम जुटी
स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए जिले में हर घर दस्तक टीकाकरण अभियान के तहत कुल 195 टीमों का गठन किया है। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के लिए 165 टीमें और शहरी क्षेत्र के लिए 30 टीमें गठित हैं। नागरिक अस्पताल के वार रूम के अलावा सीएचसी व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा टीकाकरण कार्य के लिए बनाई गई पांच टीमों पर एक सुपरवाइजर भी नियुक्त किया है, जो वैक्सीनेशन कार्य का निगरानी का कार्य कर रहा है।
जिले में टीकाकरण अभियान की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में वैक्सीनेशन अभियान के तहत 840842 लाभार्थियों को टीकाकरण करने का लक्ष्य लिया था। इनमें से 762897 को पहली और 457384 को दूसरी डोज लगाई है। वहीं जिले के 5536 स्वास्थ्यकर्मियों में से 5655 को पहली और 5478 को दूसरी डोज लगी है। जिले के 4385 फ्रंट लाइन वर्कर में से 4938 को पहली और 4643 को दूसरी डोज लगी है। वहीं 18 से 44 आयुवर्ग के 540542 लाभार्थियों में से 464983 को पहली और 238823 को दूसरी डोज लगी है। इसी तरह 45 से 60 आयुवर्ग के 180180 लाभार्थियों में से 160720 को पहली और 109088 को दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं जिले के 60 साल से अधिक आयु के 120120 बुजुर्गों में से 126601 को पहली और 99352 को दूसरी डोज लग चुकी है। (संवाद)
दुकानों के बाहर लगाएंगे पोस्टर
स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शहर के बाजार में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शहर के प्रत्येक व्यापारी, दुकान और उनके कर्मचारियों को टीका लगे इसके लिए व्यापार मंडल प्रयासरत है। जिन दुकानों पर दुकानदार और सभी कर्मचारियों ने टीकाकरण करवा लिया उनकी दुकान के बाहर जल्द ही 100 फीसदी वैक्सीन का पोस्टर लगाया जाएगा। साथ ही अन्य लोगों को भी वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करेंगे।

- भानू प्रकाश शर्मा, प्रधान, नगर व्यापार मंडल।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रत्येक नागरिक को समय पर टीका लगवाना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर स्वास्थ्य केंद्र, हर घर दस्तक अभियान और मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। कोरोना संक्रमण की आशंकित तीसरी लहर से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होना अत्यावश्यक है। वैक्सीन की दोनों डोज के बाद ही सुरक्षित रह सकते हैं। साथ ही कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें और मास्क का प्रयोग करें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed