फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   When four months pregnant woman was found HIV positive, her in-laws threw her out of the house.

Bhiwani News: चार माह की गर्भवती एचआईवी पाॅजिटिव मिली तो ससुरालजनों ने घर से निकाला

Sat, 11 Jan 2025 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 11 Jan 2025 11:25 AM IST
विज्ञापन
When four months pregnant woman was found HIV positive, her in-laws threw her out of the house.
भिवानी। लोहारू पुलिस थाना अंतर्गत क्षेत्र में आने वाले एक गांव की रहने वाली चार माह की गर्भवती महिला एचआईवी पॉजिटिव मिली तो ससुरालजनों ने घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर लोहारू पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

लोहारू पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 27 नवंबर 2023 को तोशाम क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से हुई थी। शादी से पहले वह पूरी तरह से स्वस्थ थी। इस समय वह चार माह की गर्भवती है। उसकी सास ने उसका चिकित्सक से चेकअप कराया तो जांच में उसकी रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे तंग करना शुरू कर दिया और जबरन गर्भपात कराने की धमकी दी।
विज्ञापन

इस पर उसने गर्भपात से मना कर दिया तो ससुराल वालों ने साजिश कर उसे गाड़ी में बैठाया ओर फिर उसके गांव से 500 मीटर दूर जबरन उसे गाड़ी से नीचे धकेल दिया। इसके बाद गाड़ी को भगा ले गए। वह किसी तरह अपने घर पहुंची और आपबीती बताई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान में साहिवाल गाय पर रिसर्च की जानकारी लेते समीक्षा दल के सदस्य ए

केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान में साहिवाल गाय पर रिसर्च की जानकारी लेते समीक्षा दल के सदस्य ए

केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान में साहिवाल गाय पर रिसर्च की जानकारी लेते समीक्षा दल के सदस्य ए

केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान में साहिवाल गाय पर रिसर्च की जानकारी लेते समीक्षा दल के सदस्य ए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed