{"_id":"6844910c601119db73066087","slug":"wheel-tyre-stolen-from-spare-parts-shop-in-auto-market-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-135167-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ऑटो मार्केट में स्पेयर पार्ट की दुकान से व्हील टायर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ऑटो मार्केट में स्पेयर पार्ट की दुकान से व्हील टायर चोरी
Sun, 08 Jun 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर के ऑटो मार्केट की एक स्पेयर पार्ट की दुकान में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी के चारों व्हील टायर सहित चोरी हो गए। सीसीटीवी कैमरे में भी संदिग्ध चोर दिखाई दिए हैं। जिसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
शहर के दादरी गेट क्षेत्र निवासी कमल ने बताया कि उसकी ऑटो मार्केट में स्पेयर पार्ट की दुकान है। उसकी दुकान के सामने निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। 31 मई की रात नौ बजे उसकी दुकान बंद थी। एक जून की सुबह आठ बजे अपनी दुकान पर पहुंचा तो वहां खड़ी कार के चारों व्हील टायर सहित चोरी हो गए थे। ये कार सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त होने के बाद उसके यहां ठीक कराने के लिए लाई गई थी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक कार के अंदर ही व्हील चोरी के तीन से चार संदिग्ध चोर भी दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।