फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Waterlogging at the main gate of Government Primary School

Bhiwani News: राजकीय प्राथमिक पाठशाला के मुख्य गेट पर जलभराव

Sun, 29 Dec 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 29 Dec 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging at the main gate of Government Primary School
लोहड़ के राजकीय प्राथमिक पाठशाला के मुख्य गेट पर खड़े स्कूली बच्चे व स्कूल स्टाफ। 
भिवानी। हांसी गेट से नया बाजार मार्ग स्थित लोहड़ राजकीय प्राथमिक पाठशाला के मुख्य गेट पर बारिश का पानी जमा हो गया। शनिवार को स्कूली बच्चों की जब छुट्टी हुई तो उन्हें जाने का रास्ता भी नहीं मिला।
विज्ञापन

वहीं विद्यालय स्टाफ का कहना है कि हर बार थोड़ी सी बारिश में ही मुख्य सड़क का पानी विद्यालय परिसर के अंदर जमा हो जाता है। गेट के आगे भी बारिश व गंदा पानी जमा हो जाता है। जिसकी वजह से स्कूल के छोटे बच्चों का आना-जाना भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन

विद्यालय की अध्यापिका अंजू कुमारी ने बताया कि स्कूल का भवन काफी पुराना और मुख्य सड़क से नीचा है। थो़ड़ी बारिश के दौरान ही सड़क का पानी स्कूल के अंदर घुस जाता है। काफी बार इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों व शिक्षा विभाग को भी दी गई। विद्यालय स्तर पर भी बारिश के पानी को रोकने के लिए प्रबंध किए गए, लेकिन इसका आसपास के दुकानदारों ने विरोध किया। शुक्रवार को बारिश के बाद से ही विद्यालय के गेट के आगे पानी जमा हो गया है। जिसकी वजह से स्कूल के कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में भी दिक्कत आ रही है। बच्चे जलभराव को पार कर ही जाते हैं। शनिवार को विद्यालय गेट के बाहर स्कूली बच्चों और स्टाफ सदस्यों ने बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से रोष जताया। वहीं इस संबंध में प्रशासन से भी बारिश के पानी की निकासी के प्रबंधों की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed