फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Water rationing started in Bhiwani city

Bhiwani News: भिवानी शहर में शुरू हुई एक दिन छोड़ एक दिन पानी की राशनिंग

Thu, 14 Mar 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 14 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Water rationing started in Bhiwani city
भिवानी। गर्मी की दस्तक से पहले ही शहर में जलसंकट गहरा गया है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर के अंदर बुधवार से पानी की राशनिंग शुरू कर दी है। अब एक दिन छोड़ एक दिन नलों में पानी आएगा।
विज्ञापन

वहीं डाबर कॉलोनी, महम रोड के पुराने जलघर के टैंकों में तलहटी में ही पानी बचा है। डाबर कॉलोनी के जलघर में तो दो फुट पानी शेष है। इससे राशनिंग के सहारे सात से आठ दिन ही काम चलेगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 17 मार्च की शाम तक नहरों में पानी आएगा। सिंचाई विभाग का दावा है कि 2,250 क्यूसेक पानी की डिमांड रखी है, इसके अनुरूप पर्याप्त नहरी पानी मिलेगा।
विज्ञापन

हर बार गर्मी के मौसम में पूरा शहर गंभीर जलसंकट से घिर जाता है। पुराने शहर में महम रोड मुख्य जलघर से पानी की आपूर्ति होती है। इसमें दो नए टैंक भी बन चुके हैं और इनकी भंडारण क्षमता भी करोड़ों लीटर पानी की है। बावजूद इसके इन टैंकों के बनने पर भी शहर को जल संकट से निजात नहीं मिल रही है। शहर के डाबर कॉलोनी और निनान जलघर से भी पानी की आपूर्ति होती है। डाबर कॉलोनी में फिलहाल दो फुट तक पानी बचा है। यहां नए टैंकों में एक से डेढ़ फुट तो तलहटी में मिट्टी जमा हो गई है। क्योंकि इन टैंकों की काफी लंबे अर्से से सफाई तक नहीं हुई है। यही हाल निनान जलघर के टैंकों का है। यहां पर भी टैंकों की सफाई नहीं होने से इनकी भंडारण क्षमता घट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बढ़ गई है पानी की डिमांड, कई कॉलोनियों में नहीं पहुंच रहे टैंकर
विभाग ने अचानक ही जल संकट बनने से पानी की राशनिंग शुरू कर दी है। लेकिन कई हिस्सों में पानी के टैंकर भी नहीं पहुंच रहे हैं। इसकी वजह से यहां के लोग दूर दराज के इलाकों से पीने का पानी लाने को मजबूर हो गए हैं। सबसे अहम बात तो यह है कि शहर की बाहरी कॉलोनियों में भूमिगत पानी भी पीने लायक नहीं है। इसकी वजह से लोग प्राइवेट पानी के टैंकर खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं।

डाबर कॉलोनी के जलघर के टैंकों में पानी का भंडारण बहुत कम बचा है। राशनिंग के सहारे इससे सात से आठ दिन ही काम चल सकता है। नहर आने तक शहर में एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की राशनिंग दी जाएगी। इस दौरान लोगों से पानी की बर्बादी नहीं किए जाने की भी अपील की जा रही है।

- दीपक, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।

सुंदर ग्रुप की नहरों में 15 मार्च को पानी आना था, लेकिन दूसरे ग्रुप में पानी अतिरिक्त चलने के बाद अब 17 मार्च की शाम तक पानी आएगा। ये पानी 24 मार्च तक मिलेगा। सुंदर और जूई फीडर में करीब 2250 क्यूसेक पानी की डिमांड की गई है। इसी के अनुरूप पर्याप्त नहरी पानी मिलने की उम्मीद है। हमारी प्राथमिकता जलघर के टैंकों को भर पेयजल जरूरतों को पूरा करने की रहेगी। - जितेंद्र मान, कार्यकारी अभियंता, भिवानी वाटर सर्विसेज भिवानी सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed