फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Water filled in low lying areas due to 15 mm of rain, drizzling rain continued till late evening

Bhiwani News: 15 एमएम बारिश से निचले इलाकों में भरा पानी, देर शाम तक चला रिमझिम बारिश का सिलसिला

Thu, 03 Aug 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 03 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Water filled in low lying areas due to 15 mm of rain, drizzling rain continued till late evening
भिवानी। दिनभर उमस भरी गर्मी झेलने के बाद बुधवार शाम को झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली। देर शाम तक रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। शहर के निचले इलाकों में 15 एमएम बारिश में ही फिर से जलभराव हुआ।
विज्ञापन

पानी निकासी को लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी देर रात तक विभिन्न हिस्सों का दौरा करने में लगे रहे। शहर की सड़कों पर जलभराव हुआ। वहीं कुछ इलाकों के अंदर घरों में भी पानी घुसा, जिसे खुद लोग निकालने में लगे रहे।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब सात बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान शहर के दिनोद गेट, देवसर चुंगी, जैन चौक, दादरी गेट, बावड़ीगेट और अग्रसेन चौक पर जलभराव हुआ। विकास नगर कॉलोनी में भी करीब डेढ़ फुट बारिश का पानी जमा हुआ। इसी तरह शहर के अन्य हिस्सों में आबादी में भी बारिश का पानी जमा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। कुछ घरों के अंदर भी पानी घुसा, पानी को घरों के अंदर से निकालने में खुद लोग जुटे रहे। देर शाम तक डिस्पोजलाें पर भी पानी निकासी की व्यवस्था जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी अधिकारियों ने जांची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के दौरान बिजली गुल, जनरेटर के सहारे चले डिस्पोजल
बारिश के दौरान शहर की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। इसके बाद शहरी डिस्पोजलों पर काफी देर तक पानी निकासी का काम जनरेटर सेट के सहारे पंप मोटरें चलाकर किया गया। हालांकि जनरेटर पर सभी मोटरों का संचालन तो नहीं हुआ मगर बिजली आने तक कर्मचारियों ने पानी की निकासी का काम नहीं रुकने दिया। अगर बारिश के पानी का काम रुकता तो कई हिस्सों में जलभराव बढ़ सकता था। देर शाम बिजली आने पर डिस्पोजलों को पूरी क्षमता के साथ चलाया गया। करीब तीन घंटे बाद शहर से बारिश के पानी की निकासी कराई गई। जबकि कुछ हिस्सों में तो पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जलभराव बना रहा।

बारिश के दौरान सभी डिस्पोजलों से पानी की निकासी कराई गई है। वहीं जलभराव संभावित इलाकों में विभाग के कर्मचारियों ने बरसाती चैनलों और सीवरेज सिस्टम को भी जांचा है। कहीं कोई रुकावट मिलते ही तुरंत काम कराकर पानी की निकासी कराई है। शहर में कहीं पर भी बारिश का पानी जमा नहीं है।
- सुनील कुमार रंगा, कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article