फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   water crisis, women, protest, road jam

पानी न मिलने पर महिलाओं ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन

Sun, 13 Jun 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
water crisis, women, protest, road jam
भिवानी। रे भाई ये एसी मैं बेठण आले अफसर मारी दिक्कत के जाणैं। गाम मैं पीण का पाणी कोनी। पाणी नहीं होण कै कारण म्हारे बालकां के ब्याह कोनी होंदे। जिनके होरे सैं उनके तलाक होण नै होरे सैं। एक-एक बूंद खातर गाम के लोग तरसण लाग रे सैं। फेर भी इन अफसरां नै गाम पै तरस नहीं आ रया। ये बात गांव बामला की महिलाओं ने जाम के दौरान वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों से कहे।
विज्ञापन

हुआ यह कि गांव में पिछले तीन महीने से पेयजल किल्लत चल रही है। गांव में पानी नहीं आने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी दिक्कत से गुस्साई गांव की महिलाओं ने शनिवार को सुबह नौ बजे दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना पाकर खरक चौकी और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। मामला बढ़ता देख सिंचाई व जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रियवृत, जेई पंकज मौके पर पहुंचे। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग से एसडीओ अमन मोर भी वहां पहुंच गए। अधिकारियों के साथ महिलाओं ने तीखी नोकझोंक की और खरी खोटी सुनाई। अधिकारियों ने ग्रामीण महिलाओं को उनकी समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। करीब दोपहर एक बजे महिलाओं ने अधिकारियों के आश्वासन के बाद नेशनल हाईवे से जाम खोल दिया। इस मौके पर ग्रामीण महिला सुमित्रा, अनीता, संतोष, सुदेश, कविता, हरदेई, सुषमा, आशा, अमृत, कांता, निर्मला, बिमला, सुशीला सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी से बोली, थानेदार की तनखा भी कम पड़ ज्या
पुलिस अधिकारी जब जाम के दौरान हंगामा कर रही महिलाओं को समझाने लगे तो एक महिला ने कहा कि छह सौ रपियां मैं एक टैंकर पाणी का आवै सै। उस तैं दो दिन भी काम कोनी चाल्लै। जै रोज पाणी मोल मंगा के पीण लाग ज्यावां तो थाणेदान की तनखा भी कम पड़ ज्यागी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटके तोड़कर प्रदर्शन किया
गांव की महिलाओं ने सड़क पर ही खाली मटके तोड़कर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि सप्लाई में पानी आता नहीं है। ये खाली मटके रखे-रखे मुंह चिढ़ाते रहते हैं, इसलिए आज इनको भी सड़क पर तोड़ दिया। जब पानी ही नहीं आना तो मटके रखकर क्या करेंगी।
मंगल गीत गाए
महिलाओं ने सड़क पर बैठकर ही अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए मंगल गीत गाकर भी विरोध जताया। महिलाओं ने कहा कि ऐसी कमरों में बैठने के बाद अधिकारियों को लोगों की समस्याएं दिखाई और सुनाई देनी बंद हो जाती हैं। इसलिए मंगलगीत गाकर भगवान से अधिकारियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करेंगी।
अवैध कनेक्शन हैं दिक्कत का मुख्य कारण
महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में ढाणी हरसुख की तरफ से मुख्य पेयजल लाइन आती है। गांव के कई लोगों ने इसमें अवैध कनेक्शन किए हुए हैं। इस वजह से उनके घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। मुख्य लाइन में कनेक्शन करने वाले ग्रामीण खेती में सिंचाई कर रहे हैं, जबकि वे भीषण गर्मी में पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सदर पुलिस थाना एसएचओ विद्यानंद व खरककलां पुलिस चौकी इंचार्ज प्रवीण मौके पर पहुंचे। महिलाओं को काफी समझाया, मगर महिलाएं आक्रोशित हो गई और मटका फोड़ प्रदर्शन करने लगी।
वर्जन:::
सिंचाई विभाग का प्रयास है कि नहरों की टेल तक पानी पहुंचे। गांव में पानी को लेकर किस स्तर पर दिक्कतें आ रही हैं, उनका पता लगाकर जल्द से जल्द दूर किया जाएगा। पानी को लेकर किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

- प्रियवृत, एसडीओ, सिंचाई विभाग।
वर्जन:::
गांव की मुख्य पेयजल लाइन में ग्रामीणों द्वारा अवैध पानी के कनेक्शन किए हुए हैं, जिसकी वजह से समस्या बनी है। इस संबंध में विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई की जाएगी और सभी ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति मुहैया कराएंगे।
- अमन मोर, एसडीओ, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed