{"_id":"63f4fc44e2882c911d005d04","slug":"water-crisis-demand-sent-for-additional-canal-water-in-canals-for-four-days-bhiwani-news-c-21-1-62201-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संकट: चार दिन नहरों में अतिरिक्त नहरी पानी की भेजी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संकट: चार दिन नहरों में अतिरिक्त नहरी पानी की भेजी डिमांड
Tue, 21 Feb 2023 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 21 Feb 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
जूई नहर में आया पानी।
भिवानी। गर्मी की शुरुआत से पहले ही शहर जलसंकट के भंवर मेें फंस गया। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सुंदर ग्रुप की नहरों में चार दिन और पानी छोड़े जाने की डिमांड उच्चाधिकारियों को भेजी है। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के जलघर टैंकों में भी पानी का भंडारण अब शुरू हो गया है।
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि बुधवार से पूरे शहर में नियमित रूप से पेयजल सप्लाई दी जाएगी। हालांकि उन्हें जलघर टैंकों को पूरी तरह से भरने के लिए लगातार 16 दिन नहरी पानी की जरूरत पड़ेगी। शहर की बाहरी कॉलोनियों में अब भी कई दिनों से जलसंकट गहराया हुआ है। वहीं पानी की कमी के साथ-साथ शहर की कई कॉलोनियां गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या भी झेल रही हैं।
सिंचाई विभाग ने 16 फरवरी से सुंदर ग्रुप की नहरों में पानी छोड़ा है जो 23 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद चार दिन अतिरिक्त इसी नहर के लिए पानी की डिमांड भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से कर डाली है। इससे की शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के जलघर टैंकों को भी भरा जा सके। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी टैंकों में नहरी पानी के भंडारण शुरू होने के साथ ही शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति का दावा कर दिया है। हालांकि जलघर के टैंकों में पानी भंडारण के चौबीस घंटे बाद तक शहरी दायरे के बूस्टर ही भर पाएंगे। जब तक बूस्टरों में पर्याप्त पानी नहीं होगा तब तक शहर में पेयजल आपूर्ति नियमित होना संभव नहीं है।
विज्ञापन
-- -- -
इन कॉलोनियों में पेयजल की किल्लत
शहर के दादरी गेट, ढाणा रोड, आंबेडकर कॉलोनी, हनुमान ढाणी क्षेत्र, हालुवास गेट में पेयजल संकट बना है। इसके अलावा घोसियान चौक क्षेत्र, तेलीवाड़ा, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पटेल नगर में भी लोग पानी की समस्या झेल रहे हैं। इन इलाकों में कई घरों में तो गंदा पानी भी सप्लाई में आ रहा है। पुराने शहर की कई कॉलोनियों में भी टेल तक घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इसकी वजह सप्लाई के समय अत्यधिक घरेलू पानी की मोटरें चलाया जाना भी माना जा रहा है।
सुंदर ग्रुप की नहरों में चार दिन अतिरिक्त नहरी पानी की डिमांड की गई है। अगर चार दिन अतिरिक्त पानी मिलता है तो फिर जलघर के टैंकों को पर्याप्त पानी मिलने में कोई समस्या नहीं रहेगी। वहीं बुटाना ग्रुप में पानी के दौरान भी जलघरों को पानी मुहैया कराने की कोशिश रहेगी।
-राहुल शर्मा, कार्यकारी अभियंता, यमुना जल सेवाएं परिमंडल भिवानी।
जलघर के टैंकों को भरने का काम शुरू हो गया है। बुधवार से शहर में नियमित रूप से पेयजल सप्लाई दी जाएगी। जलघर के टैंकों को पूरी तरह से भरने के लिए लगातार 16 दिन तक नहरों में पानी की जरूरत है। जबकि इस बार सात दिन भी नहरी पानी नहीं मिला है।
-सचिन तलेजा, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।