फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Walnuts, raisins, almonds were also stolen from the closed house along with jewelry-cash

बंद मकान से गहने-नकदी के साथ अखरोट, किसमिस बादाम भी कर ले गए चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Walnuts, raisins, almonds were also stolen from the closed house along with jewelry-cash
भिवानी। कस्बा बवानी खेड़ा के वार्ड 13 के एक बंद मकान में चोरों ने पहले तो काजू, किसमिस और बादाम खाए और फिर लाखों रुपये कीमत के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने चोरी की वारदात की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बवानी खेड़ा पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 13 वासी अनिल कुमार ने बताया कि वह अपनी लड़की के लिए पूजा कराने के लिए मध्यप्रदेश के उज्जैन में गया हुआ था। इस दौरान उसके बंद मकान को देख चोरों ने ताले तोड़कर घर से नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर से एक सोने की चेन, कानों की सोने की बाली, एक चांदी का लोटा, एक हाथ घड़ी और 5500 रुपये की नकदी ले गए। इसके अलावा चोरों ने दो किलो बादाम, दो किलो अखरोट और पांच सौ ग्राम मिसरी के अलावा 500 ग्राम किसमिस पर भी हाथ साफ कर डाला। चोरी की वारदात की शिकायत बवानी खेड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed