{"_id":"6a46bc65f2225adb7f0ca56d","slug":"wailing-hopes-spent-the-day-in-line-for-an-ultrasound-got-the-response-to-come-tomorrow-shortage-of-radiologists-at-the-civic-hospital-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153372-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कराहती उम्मीदें...अल्ट्रासाउंड के लिए कतार में बीता दिन, जवाब मिला कल आना, नागरिक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कराहती उम्मीदें...अल्ट्रासाउंड के लिए कतार में बीता दिन, जवाब मिला कल आना, नागरिक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी
Fri, 03 Jul 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा सीमित संसाधनों के कारण संकट से जूझ रही है। यहां इस महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी केवल एक रेडियोलॉजिस्ट के कंधों पर है जिसके चलते मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि जब वे अपनी बारी का पूछते हैं तो जवाब मिलता है आज के 60 अल्ट्रासाउंड पूरे हो चुके, आप कल आना।
अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र के बाहर सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग जाती हैं। स्टाफ द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच को प्राथमिकता दी जा रही है जबकि अन्य मरीजों को बारी के लिए घंटे इंतजार करना पड़ता है। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 150 मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचते हैं लेकिन क्षमता कम होने के कारण केवल 60 से 70 मरीजों की ही जांच हो पाती है। इनमें 25 से 30 गर्भवती महिलाएं और 15 से 20 वार्डों में भर्ती मरीज शामिल होते हैं। शेष मरीजों को दो से पांच दिन बाद की तारीख दी जाती है। समय पर जांच न होने के कारण गरीब मरीजों को मजबूरन निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है जहां उन्हें 700 से 1700 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। स्थिति तब और बिगड़ जाती है जब एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर होते हैं।
-- --
फिलहाल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए सिर्फ एक रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त है इसीलिए एक ही मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने उच्च अधिकारियों से अतिरिक्त स्टाफ की मांग की है ताकि मरीजों को जल्द और बेहतर सेवाएं मिल सकें। - डॉ. बलवान, अस्पताल प्रभारी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
मरीजों और तीमारदारों का दर्द
पेट दर्द होने पर चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए बोला था। जब मैं जांच केंद्र पर गया तो स्टाफ ने मुझे कल आने को कह दिया। उनका कहना था कि एक दिन में सिर्फ 60 मरीजों की ही जांच संभव है, इसलिए इंतजार करना होगा। - रविंद्र कुमार, मरीज।
-- -- -- -
मैं अपनी पुत्रवधू को लेकर सुबह से अल्ट्रासाउंड के लिए बैठी हूं। कुछ सिफारिश वाले लोग आते हैं और बीच में ही जांच करवा कर चले जाते हैं। अब हमें बोल रहे हैं कि तुम्हारी जांच कल होगी। प्रशासन को यह सुविधा बढ़ानी चाहिए। - सुमित्रा, तीमारदार।