फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Villagers, enraged by the murder of a young man in a love affair, demonstrated outside the Mini Secretariat

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या से भड़के ग्रामीणों ने किया लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers, enraged by the murder of a young man in a love affair, demonstrated outside the Mini Secretariat
प्रेम प्रसंग के चलते गांव तिगड़ाना के युवक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को 15 गांव के प्रतिनिधियों ने लघु सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के बाहर गांव तिगड़ाना, फूलपुरा, पालुवास, सांजरवास, सैय, लोहारी जाटू, रानीला, बवानीखेड़ा, बौंदकलां, सांवड़, नौरंगाबाद, भिवानी के प्रतिनिधि पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव तिगड़ाना के आकाश की गांव मित्ताथल में हत्या कर दी थी। युवक के पिता सतीश कुमार ने बताया कि उसका बेटा अपने व्यवसाय के चक्कर में गांव मित्ताथल आता जाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात वहां की एक युवती से हो गई। दोनों का मिलना युवती के परिजनों को रास नहीं आया। इस बीच 29 जुलाई को युवती ने अपने परिजनों के कहने पर युवक को गांव में अपने घर पर बुलाया था। जहां पहले से ही उसके परिजन मौजूद थे। जिन्होंने युवक पर हमला कर दिया जिससे उसको गंभीर चोटें आई थी और उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस ने 2 अगस्त को युवती के पिता, मां सहित छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था, लेकिन उनकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई। सरपंच नेत्रपाल सिंह के नेतृत्व में लघु सचिवालय पहुंचे ग्रामीणों में भारी रोष था। परिजनों ने भिवानी के चिकित्सकों पर मेडिकल रिपोर्ट बनाने में अनियमित्ताएं बरतने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने युवती के परिजनों के साथ मिलकर गड़बड़झाला किया है। ग्रामीणों ने बताया कि उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेताया कि अगर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरेंगे। इस अवसर पर किरण प्रधान, अमरपाल, राजेश प्रधान, अधिवक्ता पदम सिंह चौहान प्रदेशाध्यक्ष, अधिवक्ता आदित्य तंवर, रामपाल, रंगी प्रधान, मडडू प्रधान, प्रदीप सरपंच, संजय सिंह, नरेंद्र ब्लॉक चेयरमैन, अजय सिंह प्रधान, राजकुमार तंवर, अधिवक्ता जगदीप तंवर, अधिवक्ता जोगेंद्र सिंह, अधिवक्ता हनुमंत तंवर, सुभाष चेयरमैन, रामबीर सिंह, भवानी प्रताप पूर्व चेयरमैन, सुरेंद्र परमार, रामबीर सिंह, ओमपाल सिंह, नसीब सरपंच, अमित सरपंच, ओम सिंह, राजबीर दहिया, जगत सिंह, अशोक मैनेजर, राजेंद्र थानेदार, राजकुमार वाल्मीकि ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed