फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vikram made it to the top eight in the para badminton competition

Bhiwani News: पैरा बैंडमिंटन प्रतियोगिता में विक्रम ने बनाई टॉप-8 में जगह

Sun, 23 Mar 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 23 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Vikram made it to the top eight in the para badminton competition
भिवानी। नई दिल्ली में 20 से 22 मार्च तक खेलो इंडिया पैरा बैंडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बजरंग बली कॉलोनी स्थित बर्डी बैडमिंटन एरेना के खिलाड़ी विक्रम ने भागीदारी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया तथा टॉप-8 में जगह बनाई।
विज्ञापन

कोच महेश शर्मा ने बताया कि खिलाड़ी विक्रम का मुकाबला विश्व के नंबर-8 और देश के नंबर-1 पर रहे बैंडमिंटन खिलाड़ी रूचित रघुपति के साथ रहा। इसमें विक्रम ने रघुपति को कड़ी टक्कर दी तथा एक समय पर दोनों खिलाड़ियों का स्कोर 17-17 रहा। लेकिन बाद में विक्रम टॉप-8 में जगह बना पाया।
विज्ञापन

कोच महेश कुमार ने बताया कि विक्रम एक होनहार एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, जिन्होंने पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी युगांडा में आयोजित पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। कोच विक्रम की उपलब्धि से ना केवल अकादमी, बल्कि खेल नगरी भिवानी के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि विक्रम भविष्य में और भी मेहनत करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का काम करेगा। वहीं इस मौके पर खिलाड़ी विक्रम ने कहा कि वे भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए और भी मेहनत करेंगे तथा देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed