फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vidyanagar residents angry over supply of dirty water in Bhiwani

Bhiwani: गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर फूटा विद्यानगर वासियों का गुस्सा, भिवानी-महम मुख्य मार्ग जाम

Thu, 20 Jul 2023 01:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 20 Jul 2023 01:34 PM IST
सार

जाम स्थल पर पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जैन को भी लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई। एसडीओ ने लोगों के साथ मौके पर जाकर लीक वाल्व की हालत देखी और काम शुरू कराने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए। करीब दो घंटे तक लोग जाम पर डटे रहे। इस वजह से भिवानी से महम मार्ग पर वाहनों की भी लंबी कतार लगी।

विज्ञापन
Vidyanagar residents angry over supply of dirty water in Bhiwani
लोगों ने किया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी में गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर पिछले तीन माह से परेशानी झेल रहे विद्यानगर कॉलोनी के लोगों का गुस्सा वीरवार सुबह फूट पड़ा। कॉलोनी की सैकड़ों महिलाओं सहित क्षेत्रवासियों ने होंडा एजेंसी के समीप भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर सुबह नौ बजे जाम लगा दिया। जाम लगाने वाली महिलाओं ने तीन तरफ से रास्ता बंद कर दिया और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


महिलाओं का आरोप था कि शिकायतों के बाद भी अधिकारी उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं, जबकि गंदे पानी की आपूर्ति से बच्चे भी बीमार हो गए हैं। मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ को भी लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जाम खुलवाने के लिए लोगों की मान मनोवत की।
विज्ञापन


विद्या नगर कॉलोनी वासी प्रीति, मोनिका, नीतू, बिमला, मुन्नी, ज्योति, संतोष, प्रमिला,मूर्ति, बाला ने बोतल में बंद गंदा पानी दिखाते हुए कहा कि तीन माह से खराब पानी सप्लाई में आ रहा है। इसे पीकर बच्चे भी बीमार हो गए हैं। महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी मे वाल्व लीक है। जिसकी शिकायत भी काफी बार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों को दी गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम स्थल पर पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जैन को भी लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई। एसडीओ ने लोगों के साथ मौके पर जाकर लीक वाल्व की हालत देखी और काम शुरू कराने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए। करीब दो घंटे तक लोग जाम पर डटे रहे। इस वजह से भिवानी से महम मार्ग पर वाहनों की भी लंबी कतार लगी। वहीं भगत सिंह चौक से महम मार्ग भी जाम लगाकर बंद कर दिया। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। करीब सवा दस बजे महिलाओं ने सड़क से जाम खोला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed