फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Video of Congress leader mixing faces and dancing obscenely with a woman goes viral

Haryana: कांग्रेस नेता के चेहरे की मिक्सिंग कर महिला के साथ अश्लील डांस का वीडियो वायरल

Sat, 14 Oct 2023 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Updated Sat, 14 Oct 2023 10:48 PM IST
सार

मास्टर सतबीर रतेरा बोले कि राजनीतिक विरोधी सामाजिक और राजनीतिक छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो की मिक्सिंग नूंह में कराई गई है। हाथ पर टैटू और घड़ी होने से फेक वीडियो का अंदेशा बढ़ा है।

विज्ञापन
Video of Congress leader mixing faces and dancing obscenely with a woman goes viral
Cyber Crime - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में कांग्रेस नेता का सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ अश्लील डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक राजनेता के सोशल मीडिया ग्रुपों में वायरल हो रहा है, जिस पर कांग्रेस नेता ने भी पलटवार किया है। वहीं मामले की शिकायत साइबर पुलिस थाना में भी दी जा चुकी है। दरअसल, कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेता मास्टर सतबीर रतेरा के फोन पर एक अश्लील वीडियो भेजा गया था, जिसमें एक व्यक्ति अर्ध नग्न महिला के साथ डांस करते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन


वीडियो में दिखाई देने वाला ये व्यक्ति मास्टर सतबीर रतेरा बताया जा रहा है, जबकि मास्टर सतबीर रतेरा इस वीडियो में दिखाई देने वाला शख्स कोई और बता रहे हैं। रतेरा वीडियो को मिक्सिंग कर उनका चेहरा इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


मास्टर सतबीर रतेरा ने सोशल मीडिया पर यह फेक वीडियो वायरल कर उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने के भी गंभीर आरोप सत्ता पक्ष के एक विधायक और एक पूर्व नेता पर लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ आपत्तिजनक संदेश भी लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बढ़ा वीडियो के फेक होने का संदेह
मास्टर सतबीर रतेरा की एडिट वीडियो में महिला के साथ जो व्यक्ति डांस कर रहा है। उसके हाथ पर टैटू छपा है और वह हाथ पर घड़ी पहने हुए है, जबकि मास्टर सतबीर रतेरा का साफ कहना है कि उनके शरीर पर कोई टैटू नहीं है और न ही वह हाथ पर घड़ी बांधते हैं। इसके अलावा भी जिस व्यक्ति के चेहरे के साथ उनका चेहरा एडिट किया है, उनके शरीर की बनावट उनके शरीर से मेल खा रही है। फिलहाल मामले में साइबर पुलिस थाना की टीम जांच में जुटी है।

मेरा राजनीतिक कद बढ़ता देख विरोधी बौखला गए हैं। इसी बौखलाहट में मेरा फेक वीडियो बनाकर कुछ दिन पहले मेरे पास भेजा गया, जिसकी शिकायत मैंने साइबर थाने में दी थी। अब उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर मेरी छवि को खराब करने का कुप्रयास कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर साइबर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। -मास्टर सतबीर रतेरा, कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी।


हमारे पास थाने में मास्टर सतबीर रतेरा की तरफ से शिकायत आई थी, फिलहाल पुलिस इस मामले की तहकीकात में लगी है। इस मामले में अभी कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। -विकास, इंचार्ज साइबर पुलिस थाना, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed