{"_id":"6aaef150846c2b50080e20dc","slug":"arrested-in-encounter-shot-in-the-leg-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-165917-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
बुलंदशहर मुठभेड़ के बाद घटना स्थल पर पड़ी आरोपी की बाइक। पुलिस
नरौरा। चेकिंग के दौरान पुलिस की 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को उपचार के बाद पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी डिबाई मधूप कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग चल रही थी। पुलिस गांव वाजिदपुर बंबे के पास संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर आता दिखा। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसकी घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान धनेश निवासी गांव रवानी कटीरी, थाना नरसेना, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई। उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा, दो कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। धनेश शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में करीब 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह थाना नरौरा में दर्ज गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी।