फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of forcibly making a young man drink alcohol, beating him with a pistol, and robbing him of cash

Ghaziabad News: युवक को जबरन शराब पिलाकर तमंचे से पीटने व नकदी लूटने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Allegation of forcibly making a young man drink alcohol, beating him with a pistol, and robbing him of cash
मोदीनगर। भूपेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी मोहित ने अपने दोस्तों पर जबरन शराब पिलाकर तमंचे की बट से हमला करने और तीस हजार रुपये व मोबाइल फोन छीनने का आरोप लगाया है। घायल मोहित शनिवार को परिवार के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचा। उसने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को दोस्त साहिल और अजय उसे घर से बुलाकर ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने उसे जबरन शराब पिलाई और नकदी छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। आरोपियों ने उसके चेहरे पर तमंचे की बट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीस हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीनकर आरोपी फरार हो गए। मोहित का आरोप है कि पुलिस तीन दिन से रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है, हालांकि एसीपी मोदीनगर ने जांच का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed