फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bengaluru man arrested on charges of engaging in sexual relations under the pretext of marriage

Mohali News: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, बेंगलुरु का व्यक्ति गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bengaluru man arrested on charges of engaging in sexual relations under the pretext of marriage
जीरकपुर। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट करने और वीडियो भेजने की धमकी देने के आरोप में जीरकपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बेंगलुरु निवासी मोहम्मद एकदास जावेद पासा के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में 25 वर्षीय युवती ने बताया कि वर्ष 2023 में काम के सिलसिले में दुबई गई थी। वहां उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर शादी का झांसा दिया, जिसके बाद उनके बीच संबंध बने। जनवरी 2024 में भारत लौटने के बाद भी आरोपी उससे मिलता रहा। इसी दौरान युवती को आरोपी के शादीशुदा होने और उसके बच्चे होने का पता चला। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ और करीब एक साल तक संपर्क नहीं रहा। युवती के अनुसार, अगस्त 2026 में दोबारा दुबई जाने पर आरोपी ने उससे संपर्क किया। उसने युवती के वीडियो परिवार को भेजने की धमकी दी। आरोप है कि 16 सितंबर को जीरकपुर स्थित उसके कमरे में आकर आरोपी ने जबरन संबंध बनाए। स्थानीय थाना प्रभारी जसवीर सिंह तूर ने बताया कि युवती की शिकायत पर मोहम्मद एकदास जावेद पासा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed