फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vice Chairperson of Women's Commission interacted with the students in CBLU

Bhiwani News: महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सीबीएलयू में छात्राओं से किया संवाद

Tue, 19 Nov 2024 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 19 Nov 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Vice Chairperson of Women's Commission interacted with the students in CBLU
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल को पौधा भेंट कर सम्मानित
भिवानी। महिलाएं उद्यमशील बनकर विकसित भारत की संकल्पना में अपनी पूर्ण सहभागिता करें। यह बात राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की महिला सेल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहे। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के बदलते युग में महिलाएं बदलाव, चुनौतीपूर्ण मानदंडों और उद्योगों को नया आकार देने वाली शक्तिशाली शक्तियों के रूप में उभर रही हैं। महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो। उन्होंने विश्वविद्यालय की महिला सेल द्वारा संचालित कार्यक्रमों की सराहना की।
विज्ञापन

कुलपति प्रो दीप्ति धर्माणी ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा समय-समय पर उद्यमशील महिलाओं से विद्यार्थियों का संवाद करवाकर उन्हें स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कुलसचिव डॉ. ऋतु सिंह ने सभी अतिथियों एवं कार्यक्रम सहभागियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला सेल कन्वीनर प्रो ललिता गुप्ता ने भगिनी निवेदिता केंद्र एवं महिला सेल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्रो संजीव कुमार, प्रो सोनू मदान, डॉ. रविप्रकाश, डॉ. स्नेहलता, डॉ. प्रीति, सहायक कुलसचिव डॉ. रेखा जांगड़ा, महिला पुलिस अधिकारी प्रमिला, पीआरओ प्रभारी ऋषि शर्मा, सुपरवाइजर रविंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed